
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर UKPSC के जरिये चुन के आए 63 लोगों को Sanitation Inspector पद के Joining Letter प्रदान कर उनकी जिंदगी और परिवार में दुनिया-जहां की खुशियाँ बिखेर दी। गुजरे 4 सालों में मौजूदा सरकार में अब तक 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। ये किसी भी मुख्यमंत्री के काल में दी गई Record सरकारी नौकरियाँ हैं।





मुख्यमंत्री पुष्कर ने सोमवार को अपने Camp Office परिसर स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का उन्होंने वर्चुअल शिलान्यास भी किया। कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
PSD सरकार को Record तादाद में सरकारी नौकरियाँ अलग-अलग पद पर देने के लिए जाना जाएगा। इस अकेली सरकार में जितनी सरकारी नौकरियाँ आयोगों के जरिये दी गई, वे पिछली BJP सरकारों से कई गुणा अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 63 स्थानीय नगर निकाय थे। आज प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका परिषद और 51 नगर पंचायत सहित 108 स्थानीय नगर निकाय हैं। ये जाहिर करता है की आज हमारे शहर विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन से लेकर नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के सुचारू संचालन तक की बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं संस्थाओं के कंधों पर है। स्थानीय निकाय शहरों के समग्र विकास के सबसे मजबूत स्तंभ हैं और सफाई निरीक्षक इसकी नींव के पत्थर हैं। पिछले करीब 5 वर्षों में शहरी निकायों में 63 अधिशासी अधिकारियों, 22 कर एवं राजस्व निरीक्षकों तथा 32 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, आध्यात्म और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ स्थित चारधाम और गंगा-यमुना के पावन तीर्थ हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2027 में कुंभ मेले का आयोजन होना है और अगले महीने से चारधाम यात्रा भी प्रारंभ होने वाली है। ऐसे अवसरों पर शहरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। इसमें नगर निकायों की अहम भूमिका होती है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, बंशीधर भगत, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव (शहरी विकास) नितेश झा, निदेशक (शहरी विकास) विनोद गिरी गोस्वामी, नगर आयुक्त नमामि बंसल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



