उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयशिक्षा

UPSC Exam में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली बेटियों का CM पुष्कर के हाथों सम्मान:बोले,`परिवार संग देवभूमि की बढ़ाई शान’

दौरा कर जनप्रतिनिधियों-आम लोगों से मिले PSD:अफसरों को समस्या के समाधान की दी हिदायत

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित उत्तराखंड की शांभवी तिवारी (निवासी किच्छा),प्रिया चौहान (काशीपुर), सौम्या गर्ब्याल (निवासी भीमताल) को अपने उधम सिंह नगर में खटीमा के नगला तराई स्थित निजी आवास पर बुला के बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के संग पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 

CM पुष्कर सिंह धामी ने UPSC में चुनी गई Uttarakhand की होनहार बेटियों को खटीमा में अपने निजी आवास पर सम्मानित किया

—————–

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ये उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है.मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों होनहारों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।  भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी बातचीत की व बधाईयां दी।

Mountaineer Lata Bisht को सम्मानित करते CM Pushkar Singh Dhami

——————-

मुख्यमंत्री पुष्कर ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भी भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की तरफ से आयोजित माउंट चंद्रभागा-13 (6264 )मीटर व माउंट चंद्रभागा -14 (6074 )मीटर के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में  नेतृत्व कर सफलता पूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी। उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति,CDO दिवेश शाशनी, ASP डॉ उत्तम सिंह नेगी, SDM तुषार सैनी, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर ने खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को नगला तराई व हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों  से मुलाकात कर उनकी दिक्कतों और बातों को सुना। हाथों हाथ अफसरों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी  इंका त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका (खटीमा) दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू,सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button