
Chetan Gurung
UPSC की Civil Services Exams में देश में 66वीं रैंक पाने वाली देहरादून की मिनल नेगी ने अपने पूर्व विवि Graphic Era में अपने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि संघ की इतनी कठिन परीक्षा में हर दिन पढ़े बिना और लगातार कुछ नया सीखने के बगैर कामयाब होना मुमकिन नहीं है। वह GE में BSC (ऑनर्स फिजिक्स) की छात्रा रही है। Rank के हिसाब से उसको IAS Cadre मिलेगा।

Minal Negi (UPSC 66th rank)
————

ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर में मिनल ने कहा कि IAS बनने की उनकी यात्रा केवल लक्ष्य तक पहुंचने की नहीं है, बल्कि खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया भी है। केवल सफलता की चमक से प्रभावित नहीं होना चाहिये। कठिन मेहनत और निरंतर प्रयास से भी लगाव रखना चाहिये। जब मेहनत आदत बन जाती है तो सफलता खुद चलकर आती है।
मिनल ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके यहाँ गुजरे 3 साल उनकी जिंदगी के बहुत इवेंटफुल रहे। सबसे पहले उन्हें मंच पर आने और कार्यक्रम की एंकरिंग करने का मौका यहीं मिला। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद उन्हें कई कार्यक्रमों की एंकरिंग करने का अवसर मिला। यहीं उन्हें इंडियन एसोशियेशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के कार्यक्रम को होस्ट करने का मौका मिला। फिर उन्हें इस महत्वपूर्ण एसोसिएशन का स्टूडेंट अम्बेसडर बनाया गया। ।
उन्होंने कहा कि UPSC की परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि क्या नहीं पढ़ना चाहिए। आज इंटरनेट पर इतनी ज्यादा सामग्री उपलब्ध है कि सामग्री समुद्र जितनी अधिक हो गई है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। पहले विषयों के बेसिक क्लियर करने चाहिये। उन्होंने पहले NCERT की कक्षा 8 से 12 की पुस्तकें पढ़कर बेसिक को अच्छे से समझा। पढ़ाई के साथ अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना और कसरत करना भी बहुत जरूरी है। अच्छे शौक भी होने चाहिये।
मिनल ने कहा कि उनकी बुनियाद मजबूत और एक्सपोजर देने का काम ग्राफिक एरा और यहां के माहौल ने किया है। अपने शिक्षकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज उनके बीच सम्मान पाकर वह बहुत खुशी महसूस कर रही है। मिनल ने Students के सवालों के उत्तर भी दिए। उन्हें सिविल सर्विसेज के लिए राह भी सुझाई और प्रेरित भी किया।
ग्राफिक एरा में मिनल के साथ उनकी माता गीता नेगी को अभिनंदन भी किया गया। Graphic Era Group of Institutions के Chairman डॉ कमल घनशाला और Vice Chairperson डॉ राखी घनशाला ने उन्हें ट्रॉफी व स्मृति चिह्न भेंट किए। डॉ कमल घनशाला ने कहा कि मिनल ने ग्राफिक एरा के साथ ही पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता के सहयोग और विश्वास को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि परिवार किसी भी युवा को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सबसे अधिक शक्ति देता है।
उन्होंने कहा कि मिनल की कामयाबी छात्र-छात्राओं को सिविल सर्विसेज में आने के प्रोत्साहित करेगी। ग्राफिक एरा ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग और अन्य सुविधाएं देने का निर्णय किया है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अमित आर भट्ट और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने मिनल नेगी का फूलों से स्वागत किया।



