उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

BJP को लगातार तीसरी विजय दिलाने के लिए कमर कसें-HM अमित शाह ने टोली बैठक में भरा जोश-दी नसीहतें:CM पुष्कर-प्रदेश अध्यक्ष भट्ट-सभी मंत्री-संगठन के प्रमुख ओहदेदार मौजूद रहे

Chetan Gurung

केंद्रीय गृह मंत्री और सरकार-संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले अमित शाह ने आज BJP की प्रदेश टोली बैठक में सभी को अगले साल होने वाले Assembly Elections में पार्टी को लगातार तीसरी विजय दिलाने के लिए जुट जाने के लिए कहा। चुनावी नजरिए से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन को और सशक्त करने पर खास तौर पर बैठक में चर्चा की गई।

जनसभा के बाद हरिद्वार के होटल गॉडविन में हुई बैठक के बाबत BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का निवारण करने पर ज़ोर दिया। संगठन विस्तार के लिए Booth और मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन करने के निर्देश दिए।

बैठक में जल्द राज्य में शुरू होने वाली SIR की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। इसके लिए BLA-2 बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर चुनावी तैयारी करने के लिए कहा गया। बूथ स्तर पर सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया गया। बैठक में ये भी तय हुआ कि सभी सांसद और विधायक साल-2027 चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएंगे। उनके मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनको दूर करने की कोशिश करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के अनुसार CM पुष्कर धामी,सभी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,हरिद्वार सांसद पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, अजय भट्ट, महारानी माला राज्यलक्ष्मी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल और पार्टी के सभी 7 मोर्चों के अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button