
Chetan Gurung
पश्चिम बंगाल Assembly Election में ममता दीदी (बनर्जी) के काले जादू के तिलिस्म को तोड़ने के लिए BJP आला कमान और खास तौर पर PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह ने हर चुनाव में सदा पारस पत्थर साबित हुए CM पुष्कर सिंह धामी को उतारा और हिमालयी सिंह गर्जना से PSD ने हिंगलगंज में तृणमूल Congress और दीदी को जोरदार चुनौती देने के तेवर दिखाए।






मुख्यमंत्री पुष्कर ने हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए जनसभा और Road Show किए। खास बात ये रही कि आज बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचे। PSD ने सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “सनातनी हिंदू कभी डरता नहीं, वह सत्य और राष्ट्र के लिए खड़ा रहता है”। ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है। युवाओं को कर्मवीर के बजाए भत्तावीर बनाया जा रहा है।
PSD ने कहा कि WB अरबों रूपये के कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य के कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं। आने वाली पीढ़ी का भविष्य कमजोर हो रहा है। अवैध घुसपैठ पर राज्य सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था समाप्त की जाएगी। राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
मोदी-शाह को यकीन है कि अपने बेहतरीन चुनावी Record को पुष्कर इस बार काले जादू की धरती पर दोहराने में सफल रहेंगे। उत्तराखंड के CM के साथ ये Record जुड़ा है कि वह जिन भी लोकसभा सीट और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए गए, वहाँ कमल ने खिलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह उत्तराखंड में सरकार को फिर से लाने और मृत प्रायः पार्टी को फिर जिंदा करने में सफल रहे थे।
PSD को योगी आदित्यनाथ की तरह लोकप्रिय और परिचित चेहरे के तौर पर देखा जाता है। उत्तराखंड में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून, अवैध मदरसों पर कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने के साथ ही UCC-नकल विरोधी कानून-भूमि कानून लागू कर वह देश भर में सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनके फैसले अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन रहे हैं। BJP Leadership उनकी इसी काबिलियत और TRP को ममता दीदी के खिलाफ भुनाने में जुटी है।



