अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Good News::बिना Mobile Sim-बगैर Internet चला सकेंगे Mobile-TV:नई क्रांतिकारी टेक्नोलोजी पर GE-Freestream में MoU:GEGI प्रमुख डॉ कमल ने कहा,`शोध-पेटेंट का व्यावसायिक इस्तेमाल हो’

नई तकनीकी पहाड़ों-ग्रामीण इलाकों के लिए अहम-धन सिंह

Chetan Gurung

Mobile Sim और Internet के बगैर TV-Mobile पर Movies और मनोरंजक Program देखना अब मुमकिन हो सकेगा। देश में इस नई टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने वाली `Freestream’ के साथ अग्रणी Private विवि Graphic Era ने MoU कर लिया है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इसे शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग  करार दिया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में करार करने वाली फ्रीस्ट्रीम ने IIT-कानपुर के Start Up के रूप में यह खोज की है। दुनिया के लिए यह एक नई टेक्नोलॉजी है। इस Direct to Mobile तकनीक के जरिये फिल्में, मनोरंजक कार्यक्रम, शिक्षण सामग्री, पाठ्यक्रम और कौशल आधारित मॉड्यूल सीधे मोबाइल और टीवी पर देखे जा सकेंगे। दूरस्थ व इंटरनेट विहीन क्षेत्र के Students को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। करार राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की मौजूदगी में किया गया।

डॉ रावत ने कहा कि यह पहल ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके माध्यम से शिक्षा हर छात्र तक पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इस सबसे बड़े विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षा की गुणवत्ता और सर्वाधिक प्लेसमेंट के कारण देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह नई टेक्नोलॉजी उन  क्षेत्रों के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है या डाटा पैक पर लोग खर्च नहीं कर सकते।

Graphic Era Group of Institutions के Chairman डा. कमल घनशाला ने कहा कि भारत की बड़ी कंपनियां भी शोध कार्यों पर बहुत कम खर्च कर रही है। इससे देश को नई तकनीकी देने का कार्य प्रभावित हो रहा है। शोध कार्यों को बढ़ाना देश की उन्नति के लिए क्रांतिकारी हो सकता है। जो शोध और पेटेंट हो रहे हैं, उन्हें व्यावसायिक उपयोग में लाना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शोध से हम अपनी कमियों को पहचान कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार लाकर विद्यार्थियों के लिए उज्जवल और सशक्त भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। GE की तरफ से Executive Council Member और 5G टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रख्यात वैज्ञानिक पराग नायक ने MoU पर दस्तखत किए। Freestream की ओर से सीनियर एडवाइजर CK जैन ने करार पर हस्ताक्षर किए।

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील ने कहा कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं है, यह उन क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा और मनोरंजन के साथ जोड़ने का माध्यम बनेगी। यह एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। करार के दौरान ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर डॉ संतोष एस सर्राफ, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ DR गंगोडकर, डीन इंटरनेशनल कोलैबोरेशन डॉ मांगेराम, डीन मैनेजमैंट डॉ विशाल सागर, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button