उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

HM अमित शाह 7 को हरिद्वार आ रहे:CM पुष्कर ने अफसरों को चेताया,`शिथिलता न बरतें-हर तैयारी Perfect हो’:बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा

Chetan Gurung

मोदी सरकार के Number-2 और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार आ रहे। CM पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके दौरे से मुताल्लिक तैयारियों का जायजा लिया। PSD के लिए AS का उत्तराखंड आना इसलिए भी अहम है कि वह अपने 4 साल का कार्यकाल इसी महीने पूरी करने जा रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ। भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुचारु होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है। शाह के दौरे और कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को किसी किस्म की असुविधा नहीं होनी चाहिए।  इस बात का खास ख्याल रखा जाए। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए।  यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना बनाएँ। पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ हों।

मुख्यमंत्री ने दौरे से जुड़े सभी महकमों को आपस में तालमेल रख के काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। CM ने केन्द्रीय गृह मंत्री की तैयारियों की नियमित Monitoring करने और जरा सी भी शिथिलता न बरतने के लिए चेताया।

बैठक में  गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, DM (हरिद्वार) मयूर दीक्षित, DM (देहरादून) सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित संबंधित विभागों के आला अफसर मौजूद रहे। अफसरों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े Progress की रिपोर्ट दी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button