उत्तराखंडदेशमनोरंजनराष्ट्रीय

अपने घर-गाँव में सिर्फ `पुष्कर’!माँ-बहन को अबीर-गुलाल लगाया फिर होल्यारों संग नगला तराई के निजी आवास पर खूब झूमे CM पुष्कर:गाँव के लोग मुख्यमंत्री की सरलता-सहजता को Mobile में करते रहे कैद

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने खटीमा के नगला तराई (रुद्रपुर) में भी होली पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ माँ बिसना देवी-बहन और परिवार के सदस्यों के साथ आवास पहुंचे होल्यारों संग जम के मनाया। होल्यारों का उन्होंने सपरिवार स्नेह पूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी को अबीर-गुलाल लगाया। खुद भी लगवाया। उनके साथ अपने घर-आँगन में रंग-गुलाल से सजे मुख्यमंत्री ने Group Dance का हिस्सा हो के पूरे उत्साह संग झूमने का आनंद लिया। ऐसा लगा मानो अपने घर और गाँव में मुख्यमंत्री न हो के वह सिर्फ अपना `पुष्कर’ है।

माँ बिसना देवी और बहन ने भी CM पुष्कर सिंह धामी को स्नेहपूर्वक अबीर गुलाल लगाया। PSD ने भी माँ को गुलाल लगा के चरण स्पर्श किए

————–

अलग-अलग समुदाय की महिलाओं ने हिंदी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री के घर आँगन में होली का समां बांध दिया। मुख्यमंत्री खुद को झूमने और लोगों संग थिरकने से रोकने में नाकाम हुए और उनके कदम भी खुद बा खुद संगीत और गाने की धुन कानों में पड़ते ही होल्यारों संग उठ पड़े। वह काफी देर तक सभी के साथ ताल मिला के नाचे। इससे पहले उन्होंने माँ और बहन से रंग-गुलाल लगवाया। उनको भी रंग लगाया। चरण स्पर्श किए।

सरकार के मुखिया को इस कदर सहज और सरल अंदाज में अपनों और गाँव के लोगों के साथ मिलते-होली खेलते और नृत्य करते देख लोग खुश-उत्साहित दिखे। वे इस पल को अपने Mobile के Camera से कैद करते नजर आए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, DM नितिन सिंह भदौरिया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button