अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

होल्यारों संग होली की मस्ती में झूम-थिरके CM पुष्कर:Open Gym में हाथ आजमा के युवाओं को Fitness का दिया मूल मंत्र

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरे दिन रंगों के पर्व होली की मस्ती में डूबे नजर आए और खुद भी लोगों के साथ खटीमा के Divine International School,दियूरी-अपने गाँव नगला तराई में कुमाऊँनी, शास्त्रीय-थारू होली गायन का हिस्सा बने। इस अवसर पर लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। नन्हें-मुन्ने बच्चे भी मुख्यमंत्री से मिलना और उनके साथ होली खेलने को बेचैन दिखे तो खुद PSD ने उनसे भी होली खेली।

मुख्यमंत्री ने भावुक स्वर में कहा कि खटीमा उनका घर है और यहां के लोग उनका परिवार हैं। अपने परिवारजनों के बीच आकर उन्हें विशेष प्रसन्नता का अनुभव होता है। होली मिलन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि खटीमा सर्वधर्म समभाव की जीवंत मिसाल है। यह ‘Mini India’ है। PSD ने लोगों संग होली खेली और उनको रंग-गुलाल लगाया तथा लगवाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति उपस्थित रहे।

CM पुष्कर ने लोहियाहेड में Open Gym का  लोकार्पण और स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज Sports Day का उद्घाटन भी करते हुए कहा कि देवभूमि अब खेलभूमि हो गई है। गांधी फुटबॉल मैदान, लोहियाहेड में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सौजन्य से ओपन जिम खोला गया है।

PSD ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेल और फिटनेस से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसी योजनाओं के माध्यम से खेलों के बुनियादी ढांचे को सशक्त किया गया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री ने ओपन जिम में खुद भी कुछ कसरत की। खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, SSP अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, SDM तुषार सैनी सहित स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल रुचि अग्रवाल, डॉ. विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपैड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट कर उनकी बातों को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए | अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button