उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

4 धाम यात्रा Route पर काम पूरा न होने पर बरसे PWD Secretary Dr PP:धराली-हर्षिल में कार्य जल्द पूरा न होने पर Action लेने का अल्टिमेटम

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी की हिदायत पर शुक्रवार को Secretary (PWD) डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने 4 धाम यात्रा Routes उत्तरकाशी-भटवाड़ी-हर्षिल-गंगोत्री NH-34 में निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर पहुँच के जायजा लिया और जरूरी हिदायतें जारी कीं। धराली-हर्षिल में कुछ स्थानों पर कार्य सुस्त पाए जाने पर भड़कते हुए उन्होंने और देरी होने पर कड़ी कार्रवाई करने का अल्टिमेटम दिया।

CM Pushkar Singh Dhami

———

मुख्यमंत्री पुष्कर खुद तो पहाड़-मैदान का खूब दौरा कर ही रहे, अफसरों को भी वह मौके पर भेजने से नहीं चूक रहे। उनकी हिदायत पर यात्रा मार्गों के निरीक्षण को पहुंचे सचिव डॉ. पंकज ने BRO अधिकारियों को चार धाम यात्रा से पूर्व 15 अप्रैल, 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग सख्या-34 को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।  यात्रा मार्ग से मलबा हटाने एवं सभी Danger/Land Slide Zone में आवश्यकतानुसार कटिंग करते हुए चौड़ाई बढ़ाने तथा हॉट मिक्स करने के निर्देश दिए।

सचिव ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व स्टील गार्डर सेतु की Launching, डैक स्लैब कार्य एवं एप्रोच रोड का भी निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर के निर्देश हैं कि चार धाम से संबंधित सभी कार्य तीव्र गति एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।  Dr PP ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने धराली क्षेत्र में हुई भीषण दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ न होने एवं धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का पुनर्निर्माण कार्य प्रारम्भ न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तय समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश सख्त लफ्जों में दिए। उन्होंने अल्टिमेटम दिया कि तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button