अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

पूर्णगिरी मेला साल भर चलाने की कोशिश करेंगे-CM PSD:होली महोत्सव में होल्यारों संग थिरक उठे पुष्कर:चंपावत को दी करोड़ों की सौगातें:Girls Sports College के निर्माण का मौके पर लिया जायजा:पूर्णगिरी-आसपास के सभी मंदिरों को जोड़ के धार्मिक-पर्यटन सर्किट बनेगा

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी आज लोहाघाट में काली कुमायूं होली महोत्सव में होली के रंग और जोश में सराबोर नजर आए। होल्यारों संग जम के थिरके।अपनी विधानसभा क्षेत्र चंपावत को विकास योजनाओं की सौगातों से लादा और विख्यात माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का अपने हाथों आगाज किया। 74.54 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मौके पर पहुँच के पहली Girls Sports College के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख होली महोत्सव में लोगों और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने सरकार के मुखिया के साथ Selfie लेने में खूब दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री भी लोगों के साथ कदम से कदम मिला के नृत्य में शरीक हुए और लोगों को रोमांचित किया। लोगों में उनके साथ हाथ मिलाने और उनकी तस्वीर Mobile कैमरे में कैद करने की होड़ भी नजर आई।

 

होल्यारों के साथ थिरकते CM पुष्कर सिंह धामी

————-

CM पुष्कर की मौजूदगी में महिला होल्यारों में गज़ब का उत्साह दिखाई दिया

————-

मुख्यमंत्री के साथ Selfie लेने और हाथ मिलाने की जबर्दस्त होड़ दिखाई दी

———-

मुख्यमंत्री ने चलथी नदी पर दो लेन सेतु टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर चलथी नदी के ऊपर ₹5014.00 लाख की लागत से निर्मित 690 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड मोटर सेतु का लोकार्पण किया। ₹9.59 करोड़ की 4 योजनाओं का शिलान्यास किया। वह लोहाघाट में काली कुमायूं होली महोत्सव में उत्साहपूर्वक शरीक हुए। CM को अपने मध्य होली के रंग-उत्साह में मगन देख होल्यारों-स्थानीय लोगों का जोशो-जुनून देखने लायक था। PSD खुद भी उनके साथ थिरकने से नहीं बचे।

256 करोड़ रूपये की लागत से लोहाघाट के छमनिया में बन रहे प्रदेश के 300 Girls की क्षमता वाले प्रथम महिला Sports College का मौके पर पहुँच के निरीक्षण किया।  अफसरों को तय वक्त पर इसका निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की।

Girls Sports College के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री PSD

————–

उन्होंने कहा कि ये Sports College प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्रदान करेगा।  इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री और Local MP अजय टम्टा भी उपस्थित थे।

CM पुष्कर ने टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन पर  सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग का निर्माण, कालीगूठ-पूर्णागिरि मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, तामली से रूपालीगढ़ होते हुए सीम तक मोटर सड़क मार्ग का निर्माण, मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करने की घोषणा की।

उन्होंने मेले को साल भर संचालित करने का संकल्प लेते हुए कहा कि पूर्णागिरि धाम को स्थाई संरचनाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य तय किया गया है।  श्रद्धालुओं को यहाँ और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। इस मंदिर स्थल को प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा। इससे पूरे चम्पावत जिले में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। पर्यटन सर्किट के निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सालभर आकर्षित किया जाएगा। चम्पावत को धार्मिक और साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

PSD ने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। संपूर्ण चंपावत को प्रत्येक क्षेत्र में विकसित व अग्रणी बनाने का कार्य किया जा रहा है।  टनकपुर में 38 वें राष्ट्रीय खेलों से राफ्टिंग को नई पहचान मिली। बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग यहां राफ्टिंग के लिए आ रहे है।  महिलाओं ने इस मौके पर पारंपरिक समूह नृत्य और नगाड़ा बजाने का प्रदर्शन भी किया। CM पुष्कर भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ ताल से ताल मिला के गज़ब की छाप छोड़ी।

CM पुष्कर ने टनकपुर में बहल पेपर  मिल से CSR में मिले 2 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री टम्टा, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, DM मनीष कुमार, SP रेखा यादव भी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button