उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

होली मिलन पर CM पुष्कर का पूर्व विधानसभा को ले के खुल के उमड़ा प्रेम-बरसे भाव:बोले,“खटीमा मेरा घर-यहाँ के लोग मेरा परिवार”:लोगों संग खेली होली

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी आज अपनी पूर्व विधानसभा खटीमा के होली मिलन समारोह में भी खूब जोश के साथ लोगों संग झूमे-खुशी मनाई और साफ लफ्जों में कहा,`खटीमा मेरा घर है और यहाँ के लोग मेरा परिवार है’। उनके इस सम्बोधन पर लोग बेहद खुशी-उत्साह के साथ उछलने लगे। उन्होंने लोगों के साथ जम के रंगों का त्यौहार मनाया। महिलाओं-बच्चों ने उनके साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को गुलाल-रंग लगाया।

 

सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में  मुख्यमंत्री पुष्कर ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली तथा थारू होली गायन में हिस्सा लेकर सभी के साथ रंगों के उत्सव की खुशियां साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त आधार हैं।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने भावुक और लरजती आवाज में कहा, “खटीमा मेरा घर है और खटीमावासी मेरा परिवार है। अपने परिवारजनों के बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शक्ति के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी दिशा में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की गई है। उन्होंने खटीमा को सर्वधर्म समभाव का प्रतीक करार दिया और ‘Mini India’ बताया। इस छोटे से शहर की तारीफ में उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में भी खटीमा में पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ होली भी खेली।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, BJP जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, SSP अजय गणपति सहित उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button