उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

वित्तीय प्रबंधन में पुष्कर सरकार शानदार!केंद्र ने ईनाम में दिए 350 Cr:CM PSD का PM मोदी-HM शाह को Thank You

Chetan Gurung

वित्तीय प्रबंधन के मामले में पुष्कर सरकार ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया। केंद्र सरकार ने इसके लिए उत्तराखंड को 350 करोड़ रूपये का ईनाम बतौर प्रोत्साहन राशि दी है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह का आभार जताया। उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) के भाग-IX “वित्तीय प्रबंधन में दक्षता के लिए राज्यों को प्रोत्साहन”योजना में चुना गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और राजकोषीय अनुशासन का ईनाम दिया है। उत्तराखंड ने Tax Collection बढ़ाने, खर्च पर अंकुश,Digital Payment System को सशक्त करने तथा Budget Management में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

CM PSD ने कहा कि इससे पूर्व राज्य को खनन क्षेत्र में पारदर्शी नीतियों, E-Tendering,Online Monitoring System  लागू करने तथा परिवहन महकमे में सुधारों के लिए भी केंद्र सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो चुकी है। उत्तराखंड लगातार सुधार आधारित शासन मॉडल को अपनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर दिया गया यह प्रोत्साहन राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है।  इससे हमारी विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में प्रयासरत है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button