उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने कहा,`सरहद के सजग प्रहरी हैं पहाड़ की जनजातियां:जनजाति समुदाय का जीवन स्तर बेहतर किया जाएगा’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति के 3 दिवसीय जनजाति समागम-2026 के समापन समारोह में नीति घाटी की भोटिया जनजाति के कल्याण और विकास के लिए ऐलानों की झड़ी लगा दी। उनके शीतकालीन प्रवास एवं अन्य भूमि संबंधी मामलों को हल करने, बेडूबगड़ भोटिया पड़ाव में सामुदायिक भवन के निर्माण, स्व.गौरा देवी की प्रतिमा एवं पार्क निर्माण, बैरासकुंड मंदिर का सौंदर्यीकरण, बेडूबगड़ पड़ाव की भूमि को सुरक्षित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोग सरहद के सजग प्रहरी भी हैं।

CM PSD ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे  हैं। जनजाति समुदाय की बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। जनजातीय समुदाय ने सदियों से अपनी परंपराओं, लोकज्ञान और  प्रकृति-संरक्षण की भावना से हमारी सभ्यता को मजबूती प्रदान की है। विशेषकर सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले हमारे जनजातीय भाई-बहनों का जीवन हमेशा से संघर्ष, अनुशासन और सामूहिकता की अनुपम मिसाल रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच का प्रतीक है। देशभर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय स्थापित किए गए हैं।  हमारी सरकार भी उत्तराखंड के जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

CM पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों को Identify किया है। जहाँ अब बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रोज़गार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनजातीय वर्ग के बेरोजगार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए 3 ITI भी संचालित किए जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button