उत्तराखंडस्वास्थ्य

हमने ना-उम्मीदी के बावजूद महिला मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की:बदनाम करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी-Graphic Era Hospital

www.chetangurung.in

एक मरीज की जान बचाने की कोशिशों पर Social Media में भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में Graphic Era Hospital ने सख्त अंदाज में जिम्मेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। अस्पताल के Doctors ने दलील दी कि नाउम्मीदी के बावजूद ग्राफिक एरा अस्पताल की इमरजेंसी टीम ने युवा महिला को बचाने का हर संभव प्रयास किया। मृतका के परिवार ने भी सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित किये जाने पर आपत्ति जताई है।

GEH के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि संबन्धित महिला मरीज को विकासनगर के अस्पताल में प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर गंभीर हालत में उनके अस्पताल लाया गया था। लगातार रक्तस्राव से महिला अचेत और असंवेदनशील हो गई थी। अस्पताल पहुंचने तक उसकी सांस रुक गई थी। अस्पताल की इमरजेंसी की टीम ने इस 30 वर्षीय महिला की प्राणरक्षा के लिए पूरी क्षमता से लगातार प्रयास किये।

ACLS प्रोटोकॉल के अनुसार CPR देने के साथ ही अन्य सभी कदम उठाये गए। डेढ़ घंटे के अथक प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। विषम हालात में डॉक्टरों के नाउम्मीद होकर मरीज को मना कर देने के बजाय डेढ़ घंटे लगकर प्राणरक्षा के  प्रयास करने की सराहना की जानी चाहिये। इसके बजाए सोशल मीडिया में कुछ लोग इसे लेकर झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। ऐसे तत्वों को पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

मृतका के भाई अनिल चौहान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और ग्राफिक एरा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। डॉक्टरों ने उनकी बहन को बचाने का भरसक प्रयास किया। उन्हें डॉक्टरों और अस्पताल से कोई शिकायत नहीं है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button