
Chetan Gurung
उत्तराखंड का Budget कैसा होना चाहिए, इस पर CM पुष्कर सिंह धामी की पहल पर बुलाए गए सम्मेलन में उनके सामने प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं अन्य क्षेत्रों के Stake Holders ने अपने सुझाव खुल के पेश किए। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि अवाम-उत्तराखंड के विकास का Budget लोगों की राय से ही तैयार किया जाएगा।





उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश समाज के प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बजट में नजर आएँ। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बजट पूर्व संवाद के दौरान प्राप्त सभी सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर उन्हें आगामी बजट और नीतिगत निर्णयों में यथासंभव शामिल किया जाएगा।
PSD ने कहा कि प्रदेश ने वित्तीय अनुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अगला बजट राज्य की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करते हुए समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुझावों में उद्योग एवं MSME क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ों में उद्योग स्थापना के लिए पूंजीगत सब्सिडी, ब्याज अनुदान, मशीनरी पर विशेष छूट, सेवा क्षेत्र आधारित उद्योगों को बढ़ावा तथा स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाना शामिल रहा।
उन्होंने इसके साथ ही ITI और पॉलिटेक्निक संस्थानों को उद्योगों से सीधे जोड़ने के भी सुझाव दिए गए। पर्यटन क्षेत्र में होम स्टे के लिए रियायती ऋण सुविधा, हेली सेवा का विस्तार, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, छोटे पर्यटन स्थलों का विकास, संस्कृत ग्रामों एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित करने, नेचर एवं एग्री-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता भी बताई गई।
स्थानीय MLA राजकुमार पोरी ने भी अपने विचार पेश किए। सचिव (Finance) दिलीप जावलकर ने कहा कि इस संवाद का उद्देश्य आगामी बजट को जनभावनाओं, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप दिशा दे कर वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन संग अधिकतम जनकल्याण सुनिश्चित करना है। DM स्वाति एस. भदौरिया कहा कि इस प्रकार के संवाद से जनता की सहभागिता और विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है। कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, मेयर (श्रीनगर) आरती भंडारी, ऋषिकेश के शंभू पासवान, कोटद्वार के शैलेन्द्र रावत, रुड़की की अनीता देवी अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी, आयुक्त (गढ़वाल) और सचिव (उद्योग) विनय शंकर पांडे, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, आयुक्त (ग्राम विकास) अनुराधा पाल, अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ गहरवार, अभिषेक रोहिला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, CDO गिरीश गुणवंत, ADM अनिल गर्ब्याल भी इस दौरान मौजूद रहे।



