उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

प्रमुख शहरों में लोगों को किफ़ायती दर पर मिलेगी अपनी छत:आधुनिक सुविधाओं से सज्जित होंगे:CM पुष्कर की हिदायत पर सचिव डॉ RRK ने थामी कमान:आवास परिषद की बैठक में कसे अफसर

देहरादून-ऋषिकेश-रूड़की-काशीपुर में सस्ते Modern Community Centre बनेंगे

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। गुरुवार को आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

CM Pushkar Singh Dhami

——————

पुष्कर सरकार ने आम लोगों को किफ़ायती कीमत पर अपनी छत मुहैया कराने के लिए Plan तैयार किया है। सस्ते होने के बावजूद इन आवास में आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। सचिव (आवास) और आयुक्त (आवास विकास परिषद) डॉ R राजेश कुमार ने आज इस बाबत अहम बैठक में जरूरी निर्देश मातहतों को दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख शहरों में Modern Community Centre बनाने की हिदायत आवास विभाग को दी है। डॉ.R राजेश ने कहा कि परिषद की तरफ से देहरादून, ऋषिकेश, रूड़की, काशीपुर सहित अन्य नगरों में इस किस्म के केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन केंद्रों को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि आम नागरिक विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के लिए कम दरों पर इनका उपयोग कर सकें।

यह पहल मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत लेकर आएगी। इससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को निजी महंगे बैंक्वेट हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आवासीय Colonies भी चौड़ी सड़क, पार्क और बेहतर सुविधाओं से सज्जित होंगी। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, जसपुर और अल्मोड़ा में भूखण्डों और भवनों के आवंटन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश सचिव ने दिए। श्रीनगर और जसपुर आवास योजना को विकसित करने की दिशा में प्राथमिकता दी जाएगी।

आवास सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी लैंड पूलिंग मॉडल लागू किया जाएगा। इस मॉडल के माध्यम से भूमि स्वामियों की सहभागिता से बड़ी और सुव्यवस्थित आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जाएगी।  बैठक में अपर आवास आयुक्त दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। डॉ RRK ने कहा कि परिषद का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button