उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

चिन्यालीसौंड़ में CM पुष्कर ने हाथों-हाथ लोगों की दिक्कतों-समस्याओं को दूर कर दिया:कहा,`पहाड़ों में गाँव-गाँव शिविर लगा के घर के करीब ही दी जाएगी लोगों को राहत’

सेना संभालेगी गौचर-चिन्याली सौंड़ Airstrip

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चिन्यालीसौड़ में जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में लोगों की दिक्कतों और शिकायतों को सुना और हाथों-हाथ मौके पर ही अफसरों को हिदायत देते हुए ज़्यादातर का समाधान भी कर दिया। वह CS आनंदबर्द्धन समेत कई बड़े अफसरों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को राहत मिली है।  प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुगम और पारदर्शी हुई है। इस अभियान के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। चिन्यालीसौड़ एवं गौचर हवाई पट्टी से हेली सेवा शुरू होगी। दोनों हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने की योजना है। अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

CM ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। इसमें उत्तराखंड भी अपना अहम योगदान देगा। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने CHC  चिन्यालीसौड़ एवं महाविद्यालय के उच्चीकरण को CM घोषणा में शामिल करने का आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जन-जन की सरकार,जन जन के द्वार अभियान अब तक 5 लाख से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा 40 हजार से अधिक नागरिकों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए।  इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी (BJP) मनवीर चौहान, DM प्रशान्त आर्य,SP कमलेश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button