
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को Chief Minister Championship Trophy विजेता देहरादून को विजेता कप और 5 लाख रूपये के चेक दिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि खेल आयोजन गाँव-गाँव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त जरिये बन चुके हैं। उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताएं अब जनचेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। इस आयोजन में 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि DBT के माध्यम से सीधे खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों में मुख्यमंत्री से मिलने और उनके साथ Selfie लेने का बेहद जोश-उत्साह झलका। PSD ने भी उनको निराश न कर उनके साथ Foto खिंचवाई।





उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों के माध्यम से देश में खेलों की संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। देश में फिटनेस एक जन आंदोलन बन चुकी है। हमारी युवा पीढ़ी खेलों के प्रति नए उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही है। आज भारत ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल और भव्य आयोजन इसका सशक्त प्रमाण बना है। इसने उत्तराखंड का मान पूरे देश में बढ़ाया है। उत्तराखंड आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। हमारे स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और सुविधाएँ अब राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी सक्षम हो चुकी हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 23 नवम्बर 2025 से न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुई खेल प्रतियोगिताओं का समापन 18 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के साथ किया जा रहा है। इसमें हर खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि को जोड़ा गया। इसमें 1 लाख 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। 26 खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, DM सविन बंसल, CDO अभिनव शाह उपस्थित थे।



