उत्तराखंडराष्ट्रीयस्वास्थ्य

अचानक रात को Doon Hospital जा धमके CM पुष्कर:व्यवस्थाओं का जायजा लिया-मरीजों व तीमारदारों से सीधी बात कर लिया Feedback:दिए निर्देश,`Private Hospital के समकक्ष या उससे बेहतर हो व्यवस्थाएँ-सुविधाएं’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी बुधवार की रात अचानक Government Doon Medical College के अस्पताल जा पहुंचे और हालात-व्यवस्थाओं का जायजा लेने लगे। वह मरीजों से मिले और उनके तीमारदारों से भी बात करते हुए उनकी तकलीफ़ों और सुझावों को सुन कर उन पर अमल का वादा किया। अस्पताल में भर्ती पत्रकार कैलाश जोशी का हाल चाल भी जाना। सरकार के मुखिया के आने से अस्पताल और Medical College प्रशासन में जबर्दस्त खलबली-बेचैनी-घबराहट का आलम रहा।

मुख्यमंत्री ने Emergency Ward, General Ward,दवा वितरण केंद्र, सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का  जायजा लिया। मरीजों से उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उनके ईलाज में कोई कमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तमाम जरूरी निर्देश दिए।

CM PSD ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए  कि गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए।  सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष या फिर उससे बेहतर-भरोसेमंद बने। जब तक मुख्यमंत्री अस्पताल में घूम-घूम के निरीक्षण करते रहे, प्रशानिक अफसरों और Doctors-अन्य staff का खून सूखा रहा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button