अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

All India Debate::Graphic Era की पेशेंस-स्मृति की जोड़ी अव्वल

Chetan Gurung
Graphic Era Hill University की तफाद्ज़वा पेशेंस मुनेगीवा और स्मृति पांडेय ने All India Debate Competition में अपनी शानदार अभिव्यक्ति और तर्कों के बूते प्रथम स्थान हासिल किया।
GEHU में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक शिक्षा में शामिल करने’ विषय पर आयोजित तृतीय Debate Competition में  तफाद्ज़वा पेशेंस मुनेगीवा और स्मृति पांडेय ने निर्णायकों और श्रोताओं को बेहद प्रभावित करते हुए विजेता बनने का श्रेय हासिल किया।

देहरादून के DAV (PG) कॉलेज की दिव्या चमोली और करण कुमार ने भी छाप छोड़ी और द्वितीय स्थान पर रहे। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की सृष्टि सिमरन और अजय कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता का आयोजन GEHU के इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल और इंग्लिश डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डा. प्रमोद S नैयर, HoD डा. रूपिंदर कौर, डा. गिरीश लखेड़ा, डा.विनय देवरानी,अंकित पुरोहित IKS Head डा. अरुण प्रताप सिंह राठौड़ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button