उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Breaking News::राजधानी में झारखंडी Don का Murder होते ही CM पुष्कर ने झटके में झकझोर डाले 20 IPS:देहरादून-UDN-हरिद्वार समेत 9 पुलिस कप्तान बदले:राजधानी की कप्तानी प्रमेन्द्र डोभाल को सौंपी:PSD ने जुर्म को हर हाल में रोकने की ठानी:अजय गणपति-नवनीत को कठिन चुनौती के साथ UDN-हरिद्वार का कंटीला तख्त

Chetan Gurung

राजधानी में जुर्म को थामने में पुलिस को लगातार मिल रही नाकामी के बाद कानून-व्यवस्था को ले के CM पुष्कर सिंह धामी ने बेहद सख्त तेवर अपनाते हुए आज IPS Cadre में अब तक की सबसे बड़ी Over Hauling करते हुए देहरादून-उधम सिंह नगर और हरिद्वार के SSPs समेत 9 पुलिस कप्तान बदल दिए। इनमें बेशक कुछ को Prize Posting दी गई है। हरिद्वार के SSP प्रमेन्द्र डोभाल को अब देहरादून में फिर से अमन-सुकून कायम करने और जरायमपेशाओं को किसी भी तरह ठिकाने लगाने का जिम्मा सौंप दिया है।

 

New SSP of Dehradun Pramendra Dobhal

————

मच्छी बाजार में सुबह-सुबह युवती की भीड़ के सामने चापड़ से नृशंस हत्या का मामला गरम ही था कि तिब्बती बाजार धर्म स्थल और परेड ग्राउंड पार्किंग के सामने Veteran टेनिस खिलाड़ी की सरे आम गोली मार के कत्ल कर दिया गया। इसकी खबरों की स्याही गीली ही थी कि आज फिर सुबह Silver City Mall में Gym से कसरत कर निकल रहे झारखंड के Under Ground शातिर Don विक्रम शर्मा की गोली मार के राजपुर रोड पर हत्या कर दी गई।

Don Vikram Sharma (Inset)

———–

पुलिस ने हत्या के कारणों की जानकारी तो नहीं दी लेकिन झारखंड पुलिस से मिले Inputs के आधार पर बताया कि खुद हतप्राण पर 20 हत्याओं समेत 50 के करीब अपराध दर्ज थे। वह छिप के यहाँ खनन कारोबारी और Property Dealer बन के रह रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या करने वाले विरोधी Gang वाले हैं, जिनको उसके देहरादून में छिप के रहने की खबर हो गई थी।

इन हत्याओं के चलते कभी शानदार मौसम,सुकून और शांति के साथ ही सुरक्षित माहौल के कारण नौकरी से Retire होने के बाद बसने के लिए सबसे मुफीद देहरादून शहर की फिजाँ और प्रतिष्ठा में जबर्दस्त घाव हो गया है। CM पुष्कर ने एक बार फिर आज Police के नाकाम होते ही दनदनाते हुए IPS और खास तौर पर देहरादून-उधम सिंह नगर के SSPs पर खास तौर से गाज गिराते हुए उनको हटा डाला।

उधम सिंह नगर में CM ने अपने चुनाव क्षेत्र चंपावत के SP अजय गणपति कुंभार को भेज दिया। नवनीत सिंह को हरिद्वार का SSP और प्रमेन्द्र को हरिद्वार से ला के देहरादून का SSP बना दिया। अक्षय प्रहलाद कोंडे को रुद्रप्रयाग से पिथौरागढ़,रेखा यादव को पिथौरागढ़ से चंपावत,चन्द्रशेखर R घोड़के को बागेश्वर से अल्मोड़ा,जितेंद्र मेहरा को हरिद्वार से SP-बागेश्वर,निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का SP बना के भेज दिया गया।

देहरादून से हटाए गए अजय सिंह को STF का SSP और मणिकान्त को SP-Int बना दिया गया। DIG SDRF का जिम्मा संभाल रही निवेदिता कुकरेती अब IG के तौर पर इसी ज़िम्मेदारी को संभालेंगी। DIG प्रहलाद मीणा Vigilance में ही अब IG के तौर पर जिम्मा संभालेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कानून-व्यवस्था और जुर्म को काबू करने पर खास तौर पर Focus कर लिया है।

उन्होंने Home और Police के आला अफसरों को सख्त लहजे में चेताया है कि छोटे से छोटे जुर्म को भी अब बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने गणपति और नवनीत सिंह सरीखे उत्साही पर भरोसा करना पसंद किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button