उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

EFC Meeting में CS आनंदबर्द्धन ने दी करोड़ों की मंजूरी:चंपावत में City Centre बनेगा:हरिद्वार-UDN-टिहरी के Projects को हरी झंडी:महकमों को सख्त फार्मा,`गुणवत्ता बनाए रखें-तय वक्त पर खत्म हो Projects’

Chetan Gurung

Chief Secretary आनन्दबर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में EFC (व्यय वित्त समिति) की बैठक में महकमों के योजना संबंधी प्रस्तावों को वित्तीय मंजूरी दी। साथ ही आला हाकिमों को फरमान भी सुनाया कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा तय करें और गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए उनको पूरा कराएं।

Chief Secretary Anandbarddhan during the EFC meeting

————–

मुख्य सचिव ने चम्पावत रोडवेज स्टेशन में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण (लागत रू 64.94 करोड़) प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। इसका नाम City Centre Champawat रखने के भी के निर्देश भी दिए। स्टेशन पर टैक्सी पार्किंग की भी व्यवस्था करने को कहा। टिहरी मुख्यालय के माल रोड में फसाड कार्य रेलिंग्स, पाथ, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण के Projects के लिए भी 11.25 करोड़ रूपये की संस्तुति दी।

शैक्षिक सत्र (2025-26) में राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के 52.84 करोड़, चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में किमतोली से रौशाल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स का कार्य के लिए 12.15 Cr के Projects को हरी झंडी दी।

CS ने ऊधम सिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत NH-109 में पं० राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मन्दिर मोड, सिडकुल एवं आनंदपुर होते हुए NH-44 तक मार्ग के KM 5 से 12.255 तक फिर निर्माण कार्य के लिए PWD को 23.12 करोड़ रूपये के प्रस्तावों को भी अनुमोदन दिया।

AB ने कुम्भ मेला-2027 की व्यवस्थाओं के अन्तर्गत खड़खड़ी शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर सूखी नदी पर स्थित कॉजवे के स्थान पर डबल लेन सेतु का निर्माण की खातिर 13.22 करोड़, कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में मायापुर स्क्रैप चैनल पर दक्षद्वीप एवं बैरागी कैम्प को जोड़ने वाले पूर्व निर्मित सेतु के डाउनस्ट्रीम में 60 मीटर स्पान स्टील गर्डर डबल लेन सेतु के निर्माण के लिए 12.46 करोड़ रूपये की भी संस्तुति प्रदान की।

इस अवसर पर सचिव (शहरी विकास) नितेश झा, डॉ पंकज कुमार पाण्डे (PWD), डॉ R राजेश कुमार (Housing), V षणमुगम, विशेष सचिव अजय मिश्रा, मेलाधिकारी सोनिका सहित उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button