उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

जिस सड़क को ले के वादा किया, उसका CM पुष्कर ने शिलान्यास किया:मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा Road को नई बेहतर शक्ल मिलेगी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठी बेरी-परवल-चांदनी चौक तथा परवल-विज्ञान धाम-झाझरा सड़क को चौड़ा करने के कार्य के दूसरे हिस्से का लोगों के जोश और उत्साह के बीच शिलान्यास किया। 12 करोड़ (1203.40 लाख) रुपये के के करीब की लागत वाले Project (किलोमीटर 1 से 10) का उन्होंने ऐलान किया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगे और क्षेत्र की आर्थिकी सशक्त होगी। सहसपुर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

भाऊवाला में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप निर्माण,दरू चौक से केशववाला नदी तक नाला निर्माण,आर्केडिया बड़ोवाला पार्क के पास मोक्षधाम का निर्माण,आसनपुर से श्मशान घाट तक पुस्ता एवं मार्ग निर्माण,ठाकुरपुर अंतर्गत उमेदपुर व परवल में आसन नदी पर कृषि भूमि की सुरक्षा पुसते का निर्माण इनमें शामिल हैं।

बड़ोवाला आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी पुस्ता निर्माण,पौंधा में श्मशान घाट सड़क निर्माण भी इनमें शामिल रहे। उन्होंने मातृशक्ति को पहाड़ की अर्थव्यवस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाएं SHG के जरिए श्रेष्ठ उत्पाद तैयार कर रही हैं। जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी टक्कर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था 26 गुना बढ़ी है। बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। विद्युत उत्पादन चार गुना बढ़ा है। रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने ये भी कहा कि देवभूमि की अस्मिता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी मामले में Zero Tolerance नीति लागू रहेगी।

PSD ने कहा कि देवभूमि की मूल पहचान, संस्कृति और जनसांख्यिकीय संतुलन से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी इस मौके पर मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button