Inspection पर अचानक Town and Country Planning दफ्तर जा धमके सचिव Dr RRK:आवास महकमे के Boss ने तलब किए गैर हाजिर अफसरों-कर्मचारियों से जवाब:हिदायत,`महायोजना बनाते समय भविष्य की आबादी-स्थानीय जरूरतों-भौगोलिक दशा को ध्यान रखें’
सचिव के रुख और तेवरों से अफसरों-कर्मचारियों में दिखाई दी जबर्दस्त खलबली-घबराहट

Chetan Gurung
अपने तेज-तर्रार अंदाज से छा रहे सचिव (आवास) डॉ.R राजेश कुमार आज राजधानी के वसंत विहार स्थित Town and Country Planning दफ्तर में अचानक जा धमके और जम के कामकाज का पोस्टमॉर्टम कर अफसरों-कर्मचारियों का खून सुखाए रखा। उन्होंने गैर हाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। महायोजना बनाते समय भौगोलिक दशा,स्थानीय जरूरतों और भविष्य की संभावित आबादी को ध्यान में रखने के लिए कहा। महकमे के सबसे बड़े Boss को दफ्तर में देख अफसरों-कर्मचारियों में खलबली का आलम और दबाव नजर आया।

सचिव ने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की प्रगति, फाइल निस्तारण की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश सख्त और तल्ख लहजे में दिए। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता का समावेश सुनिश्चित होना चाहिए। Pending मामलों को जल्द निबटाएँ। जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
बागेश्वर एवं गरुड़ GIS based महायोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने बागेश्वर की रिपोर्ट बारीकी से ली। नगरीय विस्तार, यातायात प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना विकास से संबंधित बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
आवास महकमे के सचिव ने निर्देश दिए कि महायोजना बनाते समय स्थानीय जरूरतों, भौगोलिक दशाओं एवं भविष्य की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखा जाए। SASCI 2025–2026 एवं Deregulation 1.0 योजनाओं की प्रगति पर गौर देते हुए उसके कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिए निवेश को प्रोत्साहन और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने की खातिर सरलीकरण एवं विनियमन शिथिलीकरण से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं अनुशासन पर सख्ती भी दिखाई। निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने ताकीद की कि बिना अनुमति अथवा उचित कारण न बताने वाले किसी भी कार्मिक का अवकाश स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण तलब किए जाएँ।



