उत्तराखंडराष्ट्रीय

गढ़वाल-कुमायूं मण्डल में बनेंगे OBC Community Centre-MPB:CM पुष्कर के Review बैठक में जल्द DPR तैयार करने के निर्देश

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखण्ड OBC आयोग की Review Meeting में राज्य के दोनों मंडलों (गढ़वाल-कुमायूं) में प्राथमिकता के आधार पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन (MPB)-Community Centre के निर्माण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बुलाई बैठक में निर्देश दिए कि दोनों भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं। इन भवनों की DPR शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें। OBC बाहुल्य क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। लाभार्थियों को योजनाओं जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए। लाभार्थियों से प्राप्त Feedback के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं। बैठक में उत्तराखंड OBC आयोग के  अध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव नवनीत पांडे, संदीप तिवारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button