उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरिद्वार-रूड़की महायोजना-2041 पर कसरत:CM पुष्कर के Vision-भविष्य के विकास को ध्यान में रख बनाएँ Roadmap-सचिव Dr RRK

Chetan Gurung

उत्तराखंड के नियोजित और संतुलित शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए आवास विभाग की ठोस कोशिशें चल रही। इस बाबत भारत सरकार की वित्त पोषित अमृत 1.0 योजना में हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 को शामिल किया गया है। सचिवालय में इसको ले के आवास सचिव डॉ.R राजेश कुमार ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि दीर्घकालिक विकास पर Focus रखते हुए योजनाओं का Roadmap तैयार किया जाए।

CM पुष्कर सिंह धामी ने शहरों के विकास का खाका तैयार करने के दौरान Long Term Development को ध्यान में रखने के लिए महकमों को निर्देश दिए हैं। इसमें भूमि उपयोग, आवासीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों का संतुलित विकास, यातायात प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दिया जाना शामिल है।

आज बैठक में शशि मोहन श्रीवास्तव (Chief Town and Country Planner) ने हरिद्वार-रूड़की महायोजना के संदर्भ में सचिव डॉ R राजेश से अहम जानकारियाँ साझा की। महायोजना–2041 के प्रारूप पर सार्वजनिक सुनवाई पूरी हो चुकी है। हरिद्वार महायोजना के लिए लगभग 350 तथा रुड़की महायोजना के लिए लगभग 550 सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

आवास सचिव Dr R राजेश ने निर्देश दिए कि लोगों से मिले सुझावों का गंभीरता, पारदर्शिता एवं नियमानुसार परीक्षण किया जाए। राज्य के शहरों को CM पुष्कर के Vision और निर्देश के मुताबिक आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है। महायोजना–2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में समयबद्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button