
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउंड में पत्नी गीता धामी की मेहनत और संकल्प के मूर्त रूप `उत्तरायणी कौथिक’ महोत्सव के समापन समारोह में शरीक हुए और लोक कलाकारों, साहित्यकारों, कला-प्रेमियों का खूब उत्साह-हौसला बढ़ाया। आयोजक सेवा संकल्प Foundation और Founder Trustee पत्नी गीता और उनकी टीम की सफल आयोजन और बेहतरीन सोच के लिए खुल के तारीफ की। मुख्यमंत्री माता बिशना देवी भी समापन समारोह में उनके साथ पहुँचीं। उनका सम्मान खुद CM और पूर्व
CM-पूर्व Governor रहे भगत सिंह कोश्यारी के हाथों किया गया।
u

CM पुष्कर सिंह धामी की माता बिशना देवी का सम्मान भी महोत्सव में किया गया
————-



मुख्यमंत्री की अर्द्धांगिनी गीता इस आयोजन को कामयाब बनाने और हर तबके के लोगों तक अधिक से अधिक तादाद में पहुंचाने के लिए महीने से अधिक से जुटी हुई थीं। सांस्कृतिक चेतना जगाने-संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प को आकार देने में अपनी महिलाओं की टीम के साथ रात-दिन एक किए हुए थीं।





महोत्सव की खूबसूरती हर Community के लोगों और कलाकारों का जोश के साथ इससे जुड़ना और उनको अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिलना रहा। लोगों ने भी उत्साह के साथ महोत्सव में रंग भरे। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभाने और उपलब्धि हासिल करने वालों का सम्मान भी किया गया।
CM पुष्कर ने व्यस्तता के बावजूद आज आखिरी दिन महोत्सव पहुँच के कहा कि महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का शानदार प्रयास है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोकर भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकेगा। Foundation की संस्थापक गीता के साथ उनकी पूरी समिति को महोत्सव के बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प एवं कारीगरी को नजदीक से जानने और समझने का अवसर लोगों को दिया। जागर, बेड़ा, मांगल, खुदेड़, छोपाटी जैसे लोकगीतों तथा छोलिया, पांडव और झोड़ा-छपेली लोकनृत्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा हैं। इनको संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ ‘Vocal for Local’, ‘Make in India’, ‘Made in India’ और ‘Startup India’ के जरिये देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरे साढ़े चार वर्षों में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों की आय बढ़ाने में उत्तराखंड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी राज्य अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य खनन तत्परता सूचकांक में उत्तराखंड को श्रेणी-सी में देश में दूसरा स्थान मिला है। लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस में भी राज्य को अचीवर्स श्रेणी में स्थान मिला है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को Best Wildlife और Best Adventure Destination के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2024 में जाखोल, हर्षिल, गुंजी और सूपी गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया है। वर्ल्ड रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवार्ड में राज्य को ‘One to Watch’ पुरस्कार मिला है। अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन में राज्य को ‘Best State for Promotion of Aviation Ecosystem’ सम्मान से नवाजा गया। सरकार लोक कलाकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत लोक प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।
फाउंडेशन की Founder Trustee गीता ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य किया गया है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक उत्पाद, जीवनशैली को कलाकारों ने सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। उत्तरायणी कौथिक में पूरे राज्य से लोग आए। यह पूरे राज्य का आयोजन है। कौथिक के माध्यम से पूरे राज्य की संस्कृति एक मंच पर दिखाया। उन्होंने कहा युवा पीड़ी को इतिहास-सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनका भविष्य बनाना है।
गीता धामी ने कहा कि आधुनिकता के साथ संस्कृति का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। जब तक संस्कृति जीवित है, तब तक हमारी पहचान और सम्मान है। हमारी सनातन संस्कृति ही सबसे पुरातन संस्कृति है। मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। राज्य में सबसे पहले UCC लागू हुआ, सख्त नकल विरोधी लागू कर हजारों लोगों को रोजगार दिया है।
समारोह में पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी,मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय सेंसर बोर्ड अध्यक्ष अध्यक्ष प्रसून जोशी, सांसद कल्पना सैनी, विधायक खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, अनिल नौटियाल, भोपाल राम टम्टा, सुरेश गढ़िया, अजेय कुमार, DGP दीपम सेठ, दायित्वधारी हेमराज बजरंगी, मधु भट्ट, डॉ. गीता खन्ना, गीताराम गौड़, विश्वास डाबर, श्याम अग्रवाल, नेहा शर्मा, ज्योति गैरोला, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



