उत्तराखंडमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

बल्ले को थाम CM पुष्कर ने उड़ाई गेंद की धुर्री:कहा,`खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं’

Chetan Gurung

खटीमा के बिरिया मझोला में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने मनीष चंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार देने से पहले खुद भी बल्ले से गेंद पर हाथ आजमा के दर्शकों को तालियाँ बजाने के लिए मजबूर कर दिया। फाइनल मुकाबला मुख्यमंत्री के गाँव नगला तराई (खटीमा) व उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया।

खटीमा में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दिवंगत मनीष की माँ की रुलाई फूट पड़ी तो CM पुष्कर सिंह धामी ने उनको ढाढ़स बँधाया

—————

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि भारतीय अंडर-19 टीम को Cricket World Cup जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे तो सिद्धि तक अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अब खेल मनोरंजन का साधन भर नहीं है। खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया,फिट इंडिया योजनाओं के अन्तर्गत खेलों का ढांचागत विकास किया है। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मिलते हैं। उनका हमेशा उत्साहवर्धन करते हैं। राष्ट्रीय खेल में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीते। हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है। समापन समारोह में लोगों और महिलाओं ने हाथों में मुख्यमंत्री को धाकड़ बताने वाले कार्ड बोर्ड भी लिए हुए थे।

Prize Distribution समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP मणिकांत मिश्रा, SP निहारिका तोमर, ADM कौस्तुभ मिश्रा, SDM तुषार सैनी भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button