
Chetan Gurung
किसानों और गोवंश की अहमियत पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को पुष्कर सरकार ने उत्तराखंड में Tax Free कर दिया। DG (Information) बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस संबंध में CM पुष्कर सिंह धामी की हिदायत पर आज शासनादेश जारी कर दिया गया। G.O.तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।

CM पुष्कर सिंह धामी
——–

फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों के जरिये समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है। ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है। राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
PSD ने कहा कि निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। CM पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों एवं रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।



