उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

CM युगल योगी-पुष्कर ने की एक-दूसरे की तारीफ:यमकेश्वर में साथ स्कूली Program में शरीक हुए:साथ-साथ पूजा-अर्चना की

Chetan Gurung

पौड़ी के यमकेश्वर में आज ऐसा मौका आया जब उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और UP के CM योगी आदित्यनाथ ने एक-दूसरे की खुल के तारीफ की और उनकी उपलब्धियों को सराहा। दोनों ने एक साथ प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसी Inter College के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन किया, जिसमें योगी ने स्कूली शिक्षा अर्जित की थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में शानदार सरकार चलाने और सुरक्षा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि योगी आदित्यनाथ ने यहीं से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की।

एक साथ प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करते CM पुष्कर सिंह धामी और होगी आदित्यनाथ

————

UP के मुख्यमंत्री योगी भी अपने बराबरी वाले PSD की तारीफ से नहीं कतराए। उन्होंने कहा कि पलायन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर बहुत शानदार और सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से क्षेत्र से युवाओं और प्रतिभाओं-लोगों का पलायन रुकेगा।

पुष्कर ने इस मौके पर ये भी बताया कि उत्तराखंड सरकार ने गुजरे 4 वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए। सरकार शिक्षा के सुदृढ़ अवसंरचना, गुणवत्ता और नवाचार के माध्यम से समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सांसद और पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को स्कूल का तोहफा मिलने की शुभकामनाएं दीं। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्रियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। DM स्वाति S भदौरिया, SSP सर्वेश पंवार भी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button