उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

सचिव Dr RRK के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में ग्रामीणों की समस्याएँ मौके पर ही हल:आम आदमी की शिकायत अब भटकेगी नहीं:शिविरों में मिलेगा फौरन समाधान

Chetan Gurung

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान में प्रभारी सचिव (रुद्रप्रयाग) डॉ. R राजेश कुमार आज अपनी ज़िम्मेदारी वाले पहाड़ी जिले में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे मुखातिब हुए। DM प्रतीक जैन की अगुवाई में 27 न्याय पंचायतों में चल रहे बहुउद्देशीय शिविरों की प्रभारी सचिव Report लेंगे। न्याय पंचायत सतेराखाल के अंतर्गत ग्राम कमेड़ा में “प्रशासन गांव की ओर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

Dr RRK ने विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाए। शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर), राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों के स्टॉल लगाए गए।

शिविर में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, आधार से संबंधित सेवाएं, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, समान नागरिक संहिता पंजीकरण, राशन कार्ड E-KYC, LPG KYC, स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं सहित अनेक सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर प्रदान किया गया।

जनसुनवाई में 35 समस्याएं पेश की गईं। इनमें से 20 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। ग्रामीणों ने तल्ला नागपुर पेयजल पंपिंग योजना से पर्याप्त जलापूर्ति न होने, कमेड़ा के आंतरिक क्षेत्रों में पेड़ों से घरों को नुकसान की आशंका के कारण पेड़ कटान, खराल तोक से क्यार्क तक पैदल मार्ग निर्माण, सड़क मरम्मत, सोलर लाइट स्थापना, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, आवास, सड़क डामरीकरण, पेयजल व्यवस्था, मुआवजा और गौशाला से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने खराल, चांदियूं एवं गढ़धार क्षेत्र को नगर पालिका में सम्मिलित न करने का अनुरोध किया। प्रभारी सचिव डॉ. राजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर आए हैं।

उन्होंने कहा कि अब शिकायत नहीं भटकेगी।  शिविरों में ही समाधान मिलेगा। सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। इस अभियान का मूल उद्देश्य यही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button