
Chetan Gurung
देहरादून शहर में प्रस्तावित PRT (पॉड टैक्सी) Plan तथा मसूरी एवं नैनीताल में प्रस्तावित Rope-way Projects की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर मंथन हुआ और तकनीकी,सामाजिक,पर्यावरणीय तथा वित्तीय पहलुओं पर खासा विचार किया गया। CM पुष्कर सिंह धामी इस Project को ले के खासे गंभीर हैं और सचिव (आवास) डॉ R राजेश कुमार को तेज गति से इसे पूरा करने की हिदायत दी गई है।

बैठक की अध्यक्षता सचिव डॉ. R राजेश ने की। उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूएमआरसी) सहित संबंधित विभागों एवं परामर्शदात्री संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने PRT Plan तथा मसूरी एवं नैनीताल शहर में प्रस्तावित रोप-वे परियोजनाओं की Feasibility Study पर Presentation दिया। पॉड टैक्सी परियोजना को EBRTS के फीडर सिस्टम के तौर पर विकसित किया जाना है।
इसमें तीन प्रमुख कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। क्लेमेंटाउन से बल्लूपुर चौक, पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तथा गांधी पार्क से IT पार्क तक के मार्ग इनमें शामिल हैं। यह परियोजना शहर में यातायात दबाव-प्रदूषण को कम करने के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगी।
बैठक में DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर भी चर्चा की गई। आवास सचिव डॉ राजेश ने कहा कि DPR में परियोजना की आवश्यकता, पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन (EIA), सामाजिक प्रभाव तथा वित्तीय व्यवहार्यता को ठोस रूप में प्रस्तुत किया जाए। मसूरी एवं नैनीताल शहरों में प्रस्तावित रोप-वे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं पर्वतीय शहरों में यातायात जाम, पार्किंग समस्या एवं प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बैठक में संयुक्त सचिव आवास धीरेंद्र कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) संजीव मेहता, महाप्रबंधक (सिविल) उपस्थित रहे। आवास सचिव ने कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात दबाव कम होगा। पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।



