
Chetan Gurung
नैनीताल दौरे के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने आज गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए जा रहे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का Inspection किया और Project के Progress की अफसरों तथा Engineers से रिपोर्ट ली। समस्त निर्माण कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री का लोगों ने फूलों से स्वागत किया। एक बच्ची ने उनको फूलमाला पहनाई। Project पर कार्य कर रहे श्रमिकों से मिल के PSD ने उनके साथ फोटो खिंचाई और उनका हौसला बढ़ाया।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी दी। लोगों से कहा कि राज्य सरकार योजनाओं को कागजों तक सीमित न रखते हुए धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अड़चन या धनराशि की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।



उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। बांध के निर्माण से सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा सुदृढ़ होगी। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कुमाऊं के तराई क्षेत्र के साथ उत्तर प्रदेश के किसानों एवं क्षेत्रवासियों को भी प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने बताया कि परियोजना के 2 Tunnels से जुड़े कार्य लगभग 88 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं। नदी के जल प्रवाह को मोड़ने के लिए कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। जून 2026 तक टनल निर्माण एवं कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। परियोजना जून 2029 तक पूरी करने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, नवीन वर्मा, Commissioner दीपक रावत, DM ललित मोहन रयाल,SSP डॉ. मंजूनाथ TC उपस्थित रहे।



