
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में Uttarakhand Global Investors Summit Progress की समीक्षा करने के दौरान हर महकमे के किए गए MoU (करार) की ताजा दशा,जमीनी प्रगति, आ रही दिक्कतों और आगे की रणनीति के बाबत जरूरी निर्देश दिए और मंथन किया। MoU Grounding की रिपोर्ट से वह खुश दिखे और इसको उन्होंने उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया।


Summit में 3,57,693 करोड़ रुपये के 1,779 करार हुए थे। अब तक 1,06,953 करोड़ रुपये की Grounding हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड के औद्योगिक एवं आर्थिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य में निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
CM पुष्कर ने MoU की Grounding कार्य में और तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी महकमों को दिए। हर महकमे को इसके लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के लिए भी कहा। वे करार की Grounding की निगरानी करेंगे। इसके लिए किसी नीति में संशोधन, सरलीकरण अथवा शिथिलीकरण की जरूरत पड़ती हो तो उसके बाबत प्रस्ताव तैयार करना होगा।
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद और संपर्क बढ़ाने, राज्य में कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण,सरलीकृत प्रक्रियाएं और उद्योग फ्रेंडली इकोसिस्टम से संबंधित सुधारों पर कार्यवाही कर उनको जानकारी देने के लिए कहा। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गैर जरूरी देरी न करने,फैसले शीघ्र लेने और स्पष्ट Timeline के अनुसार कार्य पूरा करने तथा किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रखने के लिए भी कहा।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि Hospitality Sector में गंभीरता से तेजी दिखाएँ। होटल निर्माण की व्यापक संभावनाओं वाले पिथौरागढ़, कैंची धाम सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाए। पर्यटन महकमे के सचिव धिराज गर्ब्याल ने बताया कि Special Tourist Zone के लिए Area Based Focus Policy तैयार किया जा रहा है।
PSD ने उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर जिले में हर महीने “उद्योग मित्र समिति” की बैठक आयोजित करने के लिए कहा। Ecology और Economy में संतुलन पर आधारित विवि की स्थापना के लिए जरूरी Homework करने,Spiritual Zone Development,भराड़ीसैंण में मंदिर एवं आयुर्वेद एम्स की स्थापना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए भी कहा।
बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, सचिव और Commissioner (गढ़वाल) विनय शंकर पांडेय, रणजीत सिन्हा, श्रीधर बाबू अद्दांकी,C रवि शंकर, रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव (मुख्यमंत्री) बंशीधर उपस्थित रहे।



