
Chetan Gurung
कोटद्वार में इन दिनों बजरंग दल और मोहम्मद दीपक विवाद की सुर्खियों के बीच आज CM पुष्कर सिंह धामी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद “जय बजरंग बली-सियावर रामचंद्र की जय” का उद्घोष जोरदार उद्घोष हाथ में पताका थामते हुए दोनों हाथ उठा के किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने सचिवालय में सुबह पहले उद्योगों से जुड़ी अहम समीक्षा बैठक की। फिर उनका काफिला हनुमान मंदिर की तरफ निकला। इन दिनों देश की राजनीति में सनातन बनाम Secular बहस के मौसम में सरकार के मुखिया का इस अंदाज में हनुमान मंदिर जाना और पूजा करना खास अहमियत रखता है।
खास तौर पर कोटद्वार में बवाल के बाद सियासी नजरिए से उनका हनुमान मंदिर जाना बहुत महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। राजनीतिक नजरिए से आज PSD ने साफ संदेश दिया कि वह प्रशासनिक फैसलों में स्पष्टता के साथ ही अपनी वैचारिक और सनातनी सोच को भी खुलकर रखने से नहीं हिचकते। उन्होंने ये कहा भी कि “सनातन संस्कृति को किसी टैग की ज़रूरत नहीं”।
गुजरे सालों में ‘सनातन’ को कभी बहुसंख्यकवाद के फ्रेम में, तो कभी सेक्युलर मूल्यों के खिलाफ खड़ा करते रहने की प्रवृत्ति के मौसम में आज पुष्कर ने ये साबित करने की मजबूत निजी कोशिश की कि सनातन परंपरा किसी राजनीतिक ठप्पे की मोहताज नहीं है। वह सनातन के मुद्दे पर तटस्थ रहने के बजाए अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखने नहीं हिचकते हैं।



