उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

खबरदार हो जाए भ्रष्ट Police वाले:CM पुष्कर के निर्देश पर DGP दीपम का Operation Clean Police Drive:कड़े फरमान जारी,`Civil मामलों से दूर रहे पुलिस-दखल दिया तो Action झेलेंगे:Land Fraud पर Time Bound-पारदर्शी कार्रवाई करे’:Vigilance महकमे को Order,`भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर डंडा चलाए’

ज़मीनों के मामलों में अवैध ढंग से लिप्त पुलिस वालों पर सरकार की टेढ़ी नजर

Chetan Gurung

Civil और ज़मीनों की खरीद-फरोख्त,अवैध कब्जों-कब्जे खाली कराने के मामलों को ले के पुलिस हमेशा बदनाम रही है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इस कोढ़ को दूर करने के लिए DGP दीपम सेठ को निर्देश दिए और अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में State Police Head ने अफसरों-जवानों को सख्त लहजे में अल्टिमेटम दिया,`Civil-जमीन के मामलों में पुलिस गैर जरूरी तौर पर उलझने के बजाए दूर रहे। ऐसे मामलों में जिस भी अधिकारी या जवान का नाम आएगा, उनको कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। भ्रष्ट पुलिस वालों को तलाश के Vigilance महकमा सरकार के Zero Tolerance Policy के मुताबिक उनके खिलाफ Action लें।

CM Pushkar Singh Dhami,`strict action against corrupt policemen’

——————

सरदार पटेल भवन में हुई बैठक में पुलिस के आला अफसरों के साथ ही गढ़वाल एवं कुमाऊँ रेंज के प्रमुखों,सभी जिलों के Police कप्तान और STF के SSP-SPs शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर का साफ निर्देश है कि अवैध और अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान के लिप्त पाए जाने पर उसको कार्रवाई के दायरे में लिया जाए।

बैठक में हाल के जुर्म से जुड़े घटनाओं,कानून व्यवस्था की स्थिति, विवेचनाओं एवं जन शिकायतों को हल करने के बारे में गहन मंथन किया गया। पुलिस महानिदेशक ने बैठक में कई निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मामलों और शिकायतों की जांच तय समयसीमा में होनी चाहिए। इसमें पारदर्शिता को अपनाना होगा। जमीन से जुड़े विवादित मामलों से पुलिस एकदम दूर रहे।

ऊधमसिंहनगर के सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में भूमि सम्बन्धी मामले में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध आरोपों के बाबत भूमि धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों पर आगे की कार्रवाई C.O की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। भूमि संबंधी मामलों की पुलिस मुख्यालय से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

Police HoD ने CM के भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता का जिक्र करते सतर्कता विभाग को निर्देश दिए कि भ्रष्ट आचरण करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएँ। बैठक में DG (Intelligence-Security) अभिनव कुमार, ADG and Director (Vigilance-L and O) V मुरुगेशन, ADG (Adm) अजय प्रकाश अंशुमन मौजूद थे।

IG विम्मी सचदेवा, रिद्धिम अग्रवाल (कुमायूं), IG-Radio कृष्ण कुमार VK, IG-Cyber Crime  नीलेश आनन्द भरणे, IG-Int करन सिंह नगन्याल, IG (गढ़वाल) सदानन्द दाते, पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा,योगेन्द्र रावत, धीरेन्द्र गुंज्याल भी बैठक में थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button