
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज बलवीर रोड पर BJP प्रदेश HQ पहुंचे और पत्रकारों से मुखातिब होने के दौरान केंद्र सरकार के एक दिन पहले पेश Budget को विकसित भारत@2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का Roadmap है। उत्तराखंड सरीखे पहाड़ी राज्य में रोजगार-निवेश को बढ़ावा देगा।


उन्होंने बजट को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी करार देते हुए कहा कि यह देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को मजबूती प्रदान करता है। बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में की गई बढ़ोतरी से दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव रखी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के साथ भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता को भी सुदृढ़ करता है। बजट के तीन प्रमुख स्तंभ—संतुलित एवं समावेशी विकास, वंचित वर्गों का क्षमता निर्माण और सबका साथ-सबका विकास बहुत अहम है।
उन्होंने बताया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास से उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों को विशेष लाभ मिलेगा। हर जिले में Women Hostels की व्यवस्था से महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी। ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘विश्वास आधारित शासन’ से निवेश, रोजगार और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
CM PSD ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में किए गए विविध और नीतिगत प्रावधानों से उत्तराखंड में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। आयुष, फार्मा, हथकरघा, खादी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। Green Energy पर विशेष फोकस से उत्तराखंड सरीखे पर्वतीय एवं वन संपदा से समृद्ध राज्य में Green Economy को बल मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप उत्तराखंड के हितों का ध्यान रखा गया है। राज्य सरकार ने भी समय-समय पर केंद्र सरकार को दिए गए प्रस्तावों और अनुरोधों को भी बजट में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 उत्तराखंड को रोजगार, निवेश, निर्यात, कौशल विकास और शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।



