उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

बजट शानदार!साल 2026-27 से देश-राज्यों के विकास को नई दिशा:Local Employment को बढ़ावा देगा:केन्द्रीय बजट के साथ कदमताल करेगा उत्तराखंड-CM पुष्कर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-वित्त मंत्री निर्मला को बधाई

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के बजट 2026-27 को बेहतरीन करार देने के साथ ही इस पेशकश के लिए PM नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है।

CM PSD ने कहा कि बजट में आर्थिक विकास तेज करने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। किसानों, महिलाओं, वंचितों, युवाओं, छोटे उद्यमियों और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और अवसंरचना के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ये पूरे देश के साथ उत्तराखंड के लिए भी लाभकारी साबित होंगे। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

CM पुष्कर ने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की योजना शामिल होना बहुत अहम फैसला है। बजट ने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, जो विकास के लिए जरूरी है। किसानों, पशुपालन, उच्च मूल्य कृषि, पर्यटन और MSME के लिए किए गए बजट प्रावधान राज्य की ग्रामीण और पर्वतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी और बायोफार्मा क्षेत्र में किए गए निवेश से राज्य और देश दोनों का दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होगा। बजट सबका साथ, सबका विकास और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बजट में घोषित योजनाओं और प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी। यह बजट न केवल देश की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी समान रूप से विकास के अवसर देगा।

——–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button