अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण से धार्मिक आस्था को मजबूती तो पर्यटन-रोजगार को ताकत-CM पुष्कर:उत्तराखंड महोत्सव रोहिणी में सौरव जोशी-डॉ गोरखेला-कल्पना चौहान का सम्मान

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था के आयोजन ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन-2’ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ ही समाज को सेवा और संस्कारों की भावना से जोड़ते हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण से आस्था को मजबूती मिल रही और पर्यटन तथा रोजगार को बढ़ावा मिल रहा।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति आज भी अपने गीतों, वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से जीवंत है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में अपनी बोली, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का पुनर्विकास इसी दृष्टिकोण से किया जा रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों से न केवल आस्था को मजबूती मिली है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी नया आयाम मिला है। मुख्यमंत्री का लोगों ने फूल बरसा के स्वागत किया। आयोजकों ने उनको विशाल फूल माला पहनाई।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड आज वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर टूरिज्म और फिल्म शूटिंग के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। विंटर टूरिज्म, ‘वेड इन उत्तराखण्ड’ और होम-स्टे जैसी पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। Resident Commissioner अजय मिश्रा और रंजन मिश्रा भी इस मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button