उत्तराखंडयूथशिक्षा

कानून की दुनिया में कामयाब होने के गुर सिखाए:Graphic Era में Experts ने Legal Conclave में कहा,`सही वक्त पर लिया गया फैसला ही नतीजे देगा’

Chetan Gurung

कानून के पेशे और दुनिया में कठिन चुनौतियों और असरदार ढंग से कार्य करने के तरीकों के बारे में आज Graphic Era विवि के Students को खुर्राण्ट कानून Experts ने अहम गुर दिए। Graphic Era Hill University में Legal Experts Conclave में Supreme Court के वकील जैग अधिकारी मेजर अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवाओं को अपने फैसलों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को ये समझना जरूरी है कि कौन से अवसर चुनने हैं और चुने हुए अवसर में अपनी पूरी क्षमता और मेहनत कैसे लगानी है। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) अंकिता गौतम ने कहा कि सफलता का पैमाना केवल अंक नहीं होते। सही समय पर किया गया निरंतर परिश्रम ही वास्तविक सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि कानून की बेहतर समझ के लिए केस स्टडीज़ पढ़ना आवश्यक है। आत्म-संदेह को पीछे छोड़कर वही कार्य करना चाहिए, जिसे करने में उत्साह और संतोष मिले।

IAFL के फैलो सीनियर एडवोकेट अनिल मल्होत्रा ने कहा कि कानून केवल अदालतों तक सीमित नहीं है। यह कॉर्पोरेट, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी व्यापक करियर के अवसर प्रदान करता है। कांन्क्लेव में मुकदमेबाजी, पंचाट, मध्यस्थता और नियामक प्रथाओं पर चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने छात्रों को कानूनी करियर के अवसरों तथा वास्तविक दुनिया में कानून के लागू होने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया कॉन्क्लेव में स्कूल ऑफ लॉ के हेड डॉ विवेक गोयल, एडवोकेट राधिका बिस्वजीत दुबे, एडवोकेट यश पटेल, अदिति कर्रा, माधवम् शर्मा, डॉ मान्या गोयल, अंकिता झकमोला शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन स्तुति भंडारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button