उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

RD समारोह में Army-Police जवानों-कलाकारों ने मोहा:पुलिस अफसरों-जवानों को पदक प्रदान किए:सूचना महकमे की झांकी ने मारी बाजी:राज्यपाल गुरमीत ने फहराया तिरंगा

Chetan Gurung

Governor Lt General (Vet) गुरमीत सिंह ने Parade Ground पर आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया और इस मौके पर आयोजित शानदार परेड की सलामी ली। पदक विजेता पुलिस के अफसरों और जवानों को हाथों सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेना तथा पुलिस के जवानों के साथ ही लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ने लोगों के दिल को लुभाया। सूचना विभाग के ‘‘उत्तराखण्ड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित झांकी सभी को भाई। इस झांकी को विजेता घोषित किया गया।

समारोह में सेना के 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी,CRPF,ITBP,हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी PAC, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, PRD,NCC Boys-Girls Cadet, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, CPU ने शिरकत की। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर CRPF,द्वितीय स्थान पर ITBP और तृतीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट रहीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री वे उनको सम्मानित किया।

समारोह में लोक कलाकारों ने लोक नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पाइप बैंड आदि का महमोहक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर ने लोकतंत्र सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व राज्यपाल (महाराष्ट्र-गोवा) एवं पूर्व मुख्यमंत्री (उत्तराखण्ड)  भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, DGP दीपम सेठ, सचिव रविनाथ रामन, जिलाधिकारी सविन बंसल, SSP अजय सिंह उपस्थित रहे।

CS आनंदबर्द्धन ने सचिवालय में और DG (Information) बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में ध्वजारोहण किया और संविधान और देश की रक्षा का संकल्प अफसरों-कर्मचारियों को दिलाया। सचिवालय में इस मौके पर सभी आला अफसर मौजूद रहे।

सचिवालय में CS आनंदबर्द्धन ने तिरंगा फहराया।

DG-Information बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अफसरों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button