
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास तथा BJP Office में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। Parade Ground में आयोजित सरकार के मुख्य समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल Lt General गुरमीत सिंह (Ret) ने यहाँ ध्वजारोहण किया।

परेड मैदान पर गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान तालियाँ बजा कर कलाकारों-परेड में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाते राज्यपाल गुरमीत सिंह,CM पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता,BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
————




गणतन्त्र दिवस पर माँ-पत्नी और बेटों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास पर ध्वजारोहण के बाद

—
मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन में भी शरीक हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संविधान को कानून के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक करार दिया।
PSD ने कहा कि सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं की। ठोस निर्णय लेकर उन्हें धरातल पर उतारा। 11000 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। पिछले साढ़े चार वर्षों में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। सख्त भूमि कानून और UCC लागू किए। सरकार की कोशिशों से उत्तराखंड में 44 प्रतिशत लोग वापिस लौटे। SDG इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुलदस्तों का आदान-प्रदान करते हुए
—————
कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद ने किया। दोपहर बाद राज्यपाल की तरफ से गणतन्त्र दिवस के मौके पर लोक भवन में दिए गए High Tea पर भी CM पुष्कर ने शिरकत की। राज्यपाल के साथ उन्होंने सभी मौजूद गणमान्य लोगों से औपचारिक मुलाक़ात की।
—
मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन में भी शरीक हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संविधान को कानून के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक करार दिया।
PSD ने कहा कि सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं की। ठोस निर्णय लेकर उन्हें धरातल पर उतारा। 11000 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। पिछले साढ़े चार वर्षों में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। सख्त भूमि कानून और UCC लागू किए। सरकार की कोशिशों से उत्तराखंड में 44 प्रतिशत लोग वापिस लौटे। SDG इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद ने किया। दोपहर बाद राज्यपाल की तरफ से गणतन्त्र दिवस के मौके पर लोक भवन में दिए गए High Tea पर भी CM पुष्कर ने शिरकत की। राज्यपाल के साथ उन्होंने सभी मौजूद गणमान्य लोगों से औपचारिक मुलाक़ात की।



