उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व CM-पूर्व Governor कोश्यारी को पद्म भूषण:CM पुष्कर ने बधाई दी:कहा,`सामाजिक सेवा-मूल्यों की सियासत की:पहाड़ों के विकास में अहम भूमिका निभाई:IG योगेन्द्र रावत को राष्ट्रपति पदक

CM पुष्कर ने दी बधाई: कहा,`पूरे उत्तराखंड का सम्मान:पहाड़ के विकास-सामाजिक मूल्यों के संरक्षण को मिलेगा प्रोत्साहन'

Chetan Gurung
उत्तराखंड के CM और महाराष्ट्र-गोवा के राज्यपाल रह चुके भगत सिंह कोश्यारी को गणतन्त्र दिवस पर पद्म भूषण से नवाजा गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने कोश्यारी और अपने सियासी गुरु BSK को पद्म भूषण की बधाई देते हुए कहा कि उनकी समाज के प्रति सेवा और मूल्यों की राजनीति को उचित सम्मान मिला है। राज्य में पुलिस सेवा के लिए IG योगेंद्र सिंह रावत को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई।

CM पुष्कर सिंह धामी (बाएँ) और पद्म भूषण से अलंकृत भगत सिंह कोश्यारी (दाएँ)

———

पिथौरागढ़ के रहने वाले कोश्यारी BJP के उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले उत्तरांचल प्रांत अध्यक्ष और उत्तराखंड राज्य गठन के बाद नित्यानन्द स्वामी की सरकार में ऊर्जा मंत्री की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं। वह MP भी रहे। उत्तराखंड BJP में उनके सियासी शिष्यों की भरमार है। वह सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक रह चुके हैं। संघ के प्रचारक भी रहे हैं।

पद्म भूषण Award मिलते ही कोश्यारी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। CM पुष्कर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास,सामाजिक समरसता के सुदृढीकरण और सांस्कृतिक चेतना में कोश्यारी की अहम भूमिका रही है। पद्म भूषण वास्तव में उत्तराखंड के साथ देश भर में उनकी तरह हर क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान है।

गणतंत्र दिवस-2026 पर उत्तराखंड सरकार ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सिविल डिफेंस तथा सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अफसरों और कर्मचारियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया

विशिष्ट सेवा के लिए IG योगेन्द्र सिंह रावत को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।  982 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई। विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (PSM) में से 89 पुलिस सेवा को, 5 अग्निशमन सेवा को, 3 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 4 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए।

सराहनीय सेवा के लिए 756 पदक (MSM) दिए गए। सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)- करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा)

  1. बीरबल यादव, हेड वार्डर

—सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)- पुलिस सेवा

1.Inspector ज्योति चौहान

  1. Dy SP प्रबोध कुमार घिल्डियाल
  2. Dy SP शिवराज सिंह
  3. Inspector सुभाष चंद्र
  4. SI साजिद अली

–सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM-Fire Service)

  1. मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन,
  2. गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन,

–सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)-होम गार्ड और सिविल डिफेंस)

  1. मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन
  2. रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन

सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)-CBI

1.धर्मेंद्र, इंस्पेक्टर (देहरादून ब्रांच)

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button