
Chetan Gurung
मकर संक्रांति पर आज Graphic Era विवि Campus का आकाश रंग-बिरंगी खूबसूरत पतंगों से सज और पट गया। विवि के Students ने पूरे उत्साह और जोश के साथ जम के Kite Festival में पतंगबाजी का लुत्फ लिया।


पतंग उड़ाने वालों में लड़कियों की भी भरपूर तादाद रही। वे लड़कों के साथ कंधों से कंधा मिला के पतंगबाजी करती रहीं।
आसमान हरी, नीली, लाल, पीली, तिरंगे और अलग-अलग डिज़ाइनों की पतंगों से बेहद सुंदर नजर आ रहा था। कोई पूरे जोश और ध्यान के साथ चरखी संभालता दिखाई दिया तो कोई आसमान में उड़ती पतंगों पर नजरें टिकाए उन्हें काटने की कोशिश करता दिखा।
पतंगबाजी के साथ-साथ संगीत और नृत्य भी चलता रहा। जो Students पतंग नहीं उड़ा रहे थे, वे इसमें खूब डूब के शामिल हुए। Festival को इसने जीवंत बना डाला।



