उत्तराखंडराष्ट्रीय

किसानों संग माल्टा-नींबू के स्वाद का CM पुष्कर ने लिया लुत्फ:कहा,अन्य स्थानीय फलों को भी सरकार बढ़ावा देगी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ITBP स्टेडियम (सीमा द्वार) में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन के दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में राज्य भर से आए किसानों संग माल्टा और नींबू की खटाई का लुत्फ लिया। उनके साथ बातें की। सरकार के मुखिया को अपने संग इस अंदाज में देख फसलों के उस्ताद खुश और हैरान नजर आए।

बैठ कर माल्टा-नींबू का स्वाद लेते CM पुष्कर सिंह धामी

————–

उन्होंने इस मौके पर कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार ने माल्टा मिशन शुरू किया है। माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों के कृषकों की आय में वृद्धि होगी। स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आडू, पुलम, नींबू प्रजाति के फल एवं अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि माल्टा महोत्सव से किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जुड़ने का मौका मिलता है। IG (ITBP) संजय गुंज्याल भी इस मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button