उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

वाह!!बड़ी सरकारी नौकरियाँ देने वाले आयोग UKPSC में Chairman-Members बनने का मौका:सरकार ने मांगे आवेदन:PCS-PPS-Judges की नियुक्ति करता है आयोग

Chetan Gurung

राज्य की बड़ी सरकारी नौकरियों (PCS-PPS-PCS-J समेत तमाम Service) के लिए योग्य Candidates चुनने वाले उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) हरिद्वार को ही अध्यक्ष और खाली होने वाली Members की कुर्सियों के लिए योग्य Candidates चाहिए। Pushkar सरकार ने आज इसके लिए विज्ञप्ति निकाल दी। सरकार के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक Chairman और सदस्यों के 3 पदों को भरा जाना है।

CM Pushkar Singh Dhami

—————

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ 22 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे तक स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक अथवा कोरियर के माध्यम से सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता-उत्तराखण्ड शासन) को भेज सकते हैं। इसका Address डॉ.APJ अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर, 4-सुभाष रोड, देहरादून है।

सचिव (कार्मिक) शैलेश बगोली की तरफ से जारी विज्ञप्ति में निर्धारित अर्हता के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य सक्षम, ईमानदार एवं निष्पक्ष व्यक्ति होंगे। उनमें उत्कृष्ट क्षमता, सत्यनिष्ठा एवं उच्च प्रतिष्ठा के साथ साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक अथवा न्याय क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव होना आवश्यक होगा।

नियुक्ति के समय आयोग के अध्यक्ष सहित कुल 7 सदस्यों में से निकटतम आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों तक पद धारण किया हो। अध्यक्ष सहित न्यूनतम 3 सदस्य ऐसे होंगे, जिनके पास केन्द्र अथवा राज्य सरकार में श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो।

आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्ति के बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, पद धारण करेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवंआवेदन पत्र का प्रारूप उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट https://uk.gov.in पर उपलब्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button