उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Happy New Year!CM पुष्कर को नए साल की बधाई देने उमड़े मंत्री-MP-MLA-नौकरशाह:Governor गुरमीत-पूर्व Governor कोश्यारी को गुलदस्ता भेंट करने खुद गए:IPS अफसरों के कंधों पर नए Rank के सितारे सजाए

Chetan Gurung

नए साल के पहले दिन CM पुष्कर सिंह धामी को बधाई और शुभकामनाएँ देने मंत्रियों-सांसदों-विधायकों और IAS-IPS-PCS अफसरों,साधू-संतों का रेला CM House उमड़ पड़ा। उन्होंने सरकार के मुखिया को गुलदस्ते दिए और बदले में खुद भी शुभकामनाएँ पाईं। मुख्यमंत्री भी Governor Lt General (Ret) गुरमीत सिंह और राज्यपाल-मुख्यमंत्री रह चुके भगत सिंह कोश्यारी से उनके आवास पर जा के मिले और उनको गुलदस्ते भेंट कर नए साल की बधाई दी। प्रोन्नत IPS अफसरों के कंधों पर नए Rank के सितारे भी सजाए।

Governor LT Gen (Ret) गुरमीत सिंह और पूर्व राज्यपाल-पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास जा के CM PSD ने नए साल की शुभकामनाएँ दी


मंत्री सुबोध उनियाल (ऊपर) और गणेश जोशी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर को नए साल की बधाई दी

—————-

मुख्यमंत्री पुष्कर से उजाला होते ही मिलने वालों का तांता लगने लगा था। मंत्रियों में सुबोध उनियाल,गणेश जोशी,MP नरेश बंसल, Chief Secretary आनंदबर्द्धन,प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम,सचिव शैलेश बगौली,विनय शंकर पांडे,दीपेंद्र चौधरी,विनोद सुमन,सोनिका,प्रतीक जैन,Banshidhar Tiwari,DGP दीपम सेठ,ITBP के IG संजय गुंज्याल, ADG अमित सिन्हा,S मुरुगेशन,अजय प्रकाश अंशुमन प्रमुख थे। साधू संतों और अन्य प्रमुख लोगों ने भी मुलाक़ात की। IFS अफसरों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाक़ात कर नए साल की शुभकामनाएँ दी।

IAS अफसरों का प्रतिनिधिमंडल CS आनंदबर्द्धन की अगुवाई में CM पुष्कर से मिला

——–

IFS अफसरों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी

—-

CM PSD ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होगा।vउन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस वर्ष राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों की दिशा में और अधिक कार्य करेगी। आज ही प्रोन्नत IPS अफसरों के कंधों पर नए Rank मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से सजाए। उनका साथ DGP दीपम ने दिया।

IPS Trupti Bhatt (ऊपर) और Prahlad Meena के कंधों पर नए रंक सजाते CM PSD और DGP दीपम

————-

मुख्यमंत्री बाद में राज्यपाल गुरमीत से मिलने लोक भवन पहुंचे और उनको फूलों का गुच्छा भेंट कर नए साल की बधाई दी। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी से मिलने उनके Defence Colony स्थित आवास भी गए। उनको शाल ओढ़ाया और गुलदस्ता भेंट कर नए साल की शुभकामनाएँ दी।

CS आनंदबर्द्धन (ऊपर) और DGP दीपम सेठ भी CM पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने पहुंचे

—————–

राज्यपाल से मिल के नए साल की बधाई देने वालों में मंत्री गणेश जोशी,CS आनंद बर्द्धन,प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम,DGP दीपम सेठ,सचिव शैलेश बगौली, ADG अमित सिन्हा, मुरुगेशन,IG-ITBP संजय गुंज्याल,अंशुमन,नीलेश आनंद भरणे,अपर सचिव बंशीधर तिवारी और अन्य रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button