उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

साल के जाते-जाते भी 215 को SI Post की Joining Letter का तोहफा:CM पुष्कर ने बांटे:कहा,`असली इम्तिहान अब शुरू:4 सालों में 26 K सरकारी नौकरियाँ दी गईं

Chetan Gurung

साल-2025 के आखिरी दिन भी CM पुष्कर सिंह धामी ने काबिल और आयोग के जरिये चुने गए 215 Candidates को उपनिरीक्षक (और समकक्ष) पद की नियुक्ति के Joining Letter सौंप के उनके चेहरों पर खुशियाँ बिखेरी। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्म नायक (PAC) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

 

अपने मुख्य सदन सभागार में मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चुने गए Candidates की असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय एवं दो आंतरिक सीमाओं से लगा राज्य है। राज्य में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशा, साइबर क्राइम, महिला अपराध, यातायात, आपदा प्रबंधन, चार धाम एवं कांवड़ यात्रा से जुड़े कर्तव्यों को दृढ़ता के साथ उनको अंजाम देना है।

CM PSD ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्मार्ट पुलिस’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और उत्कृष्ट प्रशिक्षण से परिपूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है। हालिया 3 सालों में पुलिस कर्मियों के आवास के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा  कि पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा एवं डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य ने महिला अपराधों के निस्तारण में राष्ट्रीय औसत से दोगुनी सफलता प्राप्त की है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट अनुसार पोक्सो एवं महिला अपराधों के मामलों के निस्तारण में देश में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। 4 वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव (गृह) शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरूगेशन, AP अंशुमान, IG योगेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button