
Chetan Gurung
साल-2026 की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में IAS अफसरों के Promotion होंगे और 8 नए सचिव बनेंगे। साल-2001 Batch के R मीनाक्षी सुंदरम के Promotion Order आज जारी कर दिए गए। वह भी अब R सुधांशु और L फैनई के साथ प्रमुख सचिव हो गए हैं। दोनों 1997 Batch के हैं। प्रोन्नतियों के साथ ही शासन में जम के फेरबदल तय है। IPS Cadre में 1996 Batch के अभिनव कुमार प्रोन्नति पाने के साथ DG के ओहदे को संभालेंगे। CM पुष्कर सिंह धामी के तय मानकों पर खरा उतरने वाले IAS-IPS अफसरों की पौ-बारह तय है।

CM Pushkar Singh Dhami के मानकों पर खरा उतरने वाले IAS-IPS अफसरों के बहुरेंगे दिन!
———————-
साल-2010 Batch में इवा आशीष,डॉ अहमद इकबाल,सोनिका,रंजना राजगुरु,आनंद स्वरूप,देवकृष्ण तिवारी,उमेश नारायण पांडे,राजेंद्र कुमार 1 जनवरी को सचिव (या Commissioner) बन जाएंगे। इवा Batch में शीर्ष पर है। वह GoI में Deputation पर हैं। उनको proforma प्रोन्नति दी जाएगी। बाकी उत्तराखंड ही हैं।

R मीनाक्षी सुंदरम-राज्य के तीसरे प्रमुख सचिव बने

DG बने अभिनव कुमार-फिर चमकेगी किस्मत!

सविन बंसल: (साल भर सुर्खियों में रहे और प्रोन्नति के बावजूद देहरादून के DM)
————
Level-13 (Selection Grade) में Promotion पाने वालों में साल-2013 Batch की वंदना,मयूर दीक्षित,रीना जोशी,विनीत तोमर,आनंद श्रीवास्तव,हरीश चंद्र कांडपाल शामिल हैं। सचिव पद पर प्रोन्नति से शासन में जबर्दस्त असर पड़ना तय है। इवा को छोड़ के भी 8 सचिव ओहदे के अफसर उपलब्ध रहेंगे। देहरादून के DM सविन बंसल एक साल पहले ही सचिव का ओहदा हासिल कर चुके हैं।
सविन को राजधानी में उनके बतौर DM बेहतरीन कार्य को देख के CM पुष्कर सिंह धामी ने हटा के शासन में लाने के बजाए देहरादून की कमान थमाए रखने का फैसला किया है। इस वक्त सविन सबसे लोकप्रिय और सुर्खियों में शामिल नौकरशाह हैं। ये देखना होगा कि सरकार उनको कब तक Field Posting सौंपे रखती है।
मौजूदा सचिवों और उनसे ऊपर के अफसरों में अब अपने महकमों को ले के धुकधुकी या उम्मीदें पैदा होनी स्वाभाविक है। देखना दिलचस्प होगा कि मलाईदार-भारी भरकम महकमों की कतार संभाले बैठे सचिवों के साथ क्या गुजरती है। मुख्यमंत्री पुष्कर के बहुत यकीन जताए जाने के बावजूद नतीजा देने में कुछ सचिव बहुत हल्के-कमजोर साबित हो रहे।
ऐसे सचिवों के पर कतरे जाएंगे और नयों में किसी को उनकी जगह आजमाया जाएगा या नहीं,इस पर सभी की नजर रहनी तय है। मुमकिन है कि मुख्यमंत्री फेरबदल में नए प्रयोगों को अपना सकते हैं। नए सचिवों में सरकार किस पर अधिक यकीन करती है और उनको अहम ज़िम्मेदारी सौंपना पसंद करती है, ये देखना भी अहम होगा।
Assembly Elections (साल-2027) के करीब आने के मद्देनजर अब CM PSD भी सचिवों के कामकाज का विश्लेषण जरूर करेंगे। उम्मीदों से परे रहे सचिवों के महकमे बदले जाने का यही सही वक्त समझा जा रहा है। कुछ सचिवों के कामकाज का प्रदर्शन उम्मीदों से परे और जिम्मेदारियों के प्रति उनको अगंभीर के तौर पर देखा जाता है। सरकार और मुख्यमंत्री के लिए ऐसे नौकरशाह सिवाय पेशानी पर बल देने वाले समझे जा रहे हैं। कुछ तो ख़ासी लंबी Inning मौजूदा महकमे में खेल चुके हैं।
IPS Cadre में अभिनव को Police के HoD की भूमिका से हटाए जाने के 2 अहम कारण थे। एक तो उनका Cadre उत्तराखंड न हो के UP होने की दलील दी गई थी। दूसरा वह DG Rank के नहीं थे। UP Cadre के मुद्दे को सिर्फ आपसी सियासत का हिस्सा समझा जाता है। उनका Cadre अभी भी नहीं बदला गया है लेकिन उनका Promotion ये साफ करता है कि ये बड़ा मसला नहीं था।
अभिनव का ADG होना भी उनके HoD बने रहने में आड़े आया था। अब वह DG होंगे और देखना होगा कि उनको फिर DGP का मौका उत्तराखंड में मिल सकेगा! वह Intelligence Chief और Jail महकमा संभाल रहे हैं। दीपम सेठ HoD (Police) हैं। उनका Retirement 21 Oct 2028 को है। उत्तराखंड Cadre आवंटित होने के बावजूद यहाँ कभी नहीं आए और दीपम से भी Senior 3 IPS अफसर सफ़ी अहसान रिजवी (1989),दीपेश जुनेजा (1992) और LV एंटनी देव कुमार (1994) नए साल में Retire हो जाएंगे।
सफ़ी जनवरी,दीपेश फरवरी और देव कुमार मई में IPS सेवा से विदा होंगे। दीपम के Batchmate (1995) PVK प्रसाद भी नए साल में उम्मीद बांध के रह सकते हैं। निवेदिता कुकरेती (2008),बरिंदरजीत सिंह (2008),P रेणुका देवी (2008),प्रह्लाद मीणा (2012),प्रीति प्रियदर्शिनी (2012),यशवंत (2012),तृप्ति भट्ट (2013),रामचंद्रा राजगुरु (2013) भी प्रोन्नत होंगे।
नया साल किन IAS और IPS अफसरों के लिए खुशियों और उम्मीदों का सावन ले के आता है और उनके मन के आँगन को उल्लास और जोश से तृप्त करता है, इस पर जम के नजर रहेगी। मुमकिन है कि कुछ के हाथ निराशा आए और उनकी कोपलें मुरझा जाएँ। CM पुष्कर की उम्मीदों और मानकों पर खरे उतरने वालों की बांछें साल-2026 में खिल सकती हैं।



